फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   don't pay attention to rumours: CBSE

अभिभावक व छात्र अफवाहों पर ध्यान ना दें-सीबीएसई

Mon, 06 Apr 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
don't pay attention to rumours: CBSE
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभिभावकों व छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं, मूल्यांकन व अन्य जानकारी के संबंध में भ्रामक अफवाहों पर ध्यान ना देने के लिए कहा है। बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं व उनके मूल्यांकन पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। बोर्ड ने कहा कि अभिभावक व छात्र बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही ऐसी जानकारी प्राप्त करें ताकि कोई संदेह न रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं, मूल्यांकन, विभिन्न मापदंडों के विषय में छात्रों व अभिभावकों को भ्रमित करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है, उस पर विश्वास ना करें। बोर्ड की ओर से कोई भी घोषणा होने पर उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। सचिव के अनुसार बोर्ड ने पहले भी ऐसे अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज कराएं हैं। बोर्ड फिर से ऐसे लोगों का पता लगाएगा। बोर्ड के अनुसार परीक्षा, मूल्यांकन व अन्य किसी घोषणा के लिए वेबसाइट www.cbse.nic.in, https://instagram.com/cbse_hq_1929, https://twitter.com/@cbseindia29, https://www.facebook.com/cbseindia29/ को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed