फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Domestic Dispute in Delhi, mother-in-law and sister-in-law poured boiling pulses on the woman.

Domestic Dispute in Delhi : घरेलू झगड़े में सास और ननद ने महिला पर उड़ेल दी खौलती हुई दाल, इसलिए हुआ बवाल...

Thu, 23 Jun 2022 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 05:34 AM IST
सार

बुरी तरह झुलसी महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल  में कराया गया भर्ती। लता ने आरोप लगाया कि उसकी सास खर्चा देने के लिए दबाव बनाती थी। 
 

विज्ञापन
Domestic Dispute in Delhi, mother-in-law and sister-in-law poured boiling pulses on the woman.
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में घरेलू कलह के दौरान एक महिला के ऊपर खौलती हुई दाल का कुकर पलट दिया गया। इसकी वजह से महिला लता (36) बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे बाबू जग जीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लता के बयान पर उसकी सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला बता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लता परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में दूसरी मंजिल पर रहती है। इसके परिवार में पति मनोज कुमार के अलावा एक बेटा है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर महिला का जेठ और उसका परिवार रहता है। पहली मंजिल पर सास और ननद रहती है। तीसरी मंजिल को सास ने किराए पर दिया हुआ था। लता ने आरोप लगाया कि उसकी सास खर्चा देने के लिए दबाव बनाती थी। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर परिवार में झगड़ा होता रहता है। आरोप है कि सोमवार सुबह वह अपने घर से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान सास ननद ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ननद ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। सास ने खौलती हुई दाल लता पर उड़ेल दी। उसके शोर मचाने पर पति मनोज वहां पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed