फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctor Varun Garg conducts last rites of Corona infected woman as son recovers in hospital at delhi

इंसानियत: कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजन नहीं आए तो डॉक्टर ने ही दी 'अंतिम विदाई'

Sat, 08 May 2021 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 May 2021 09:39 AM IST
सार

डॉ. वरुण गर्ग ने बताया कि उन्हें एक डॉक्टर साथी का फ़ोन आया कि एक 77 वर्षीय निर्मला चन्दोला नामक महिला का कोविड के कारण अस्पताल में स्वर्गवास हो गया है। 

विज्ञापन
Doctor Varun Garg conducts last rites of Corona infected woman as son recovers in hospital at delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डॉक्टर पहली पंक्ति में खड़े होकर कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं और मानवता का फर्ज भी निभा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड केयर केंद्र का है। जहां एक महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन


महिला का बेटा भी कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती था। वहीं परिजनों और अन्य लोगों ने भी महिला का अंतिम संस्कार  करने को मना कर दिया था।  ऐसे में हिंदूराव अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. वरुण को इस बारे में पता चला। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त महिला का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार करवाया। डॉ. वरुण गर्ग ने बताया कि उन्हें एक डॉक्टर साथी का फ़ोन आया कि एक 77 वर्षीय निर्मला चन्दोला नामक महिला का कोविड के कारण अस्पताल में स्वर्गवास हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पुत्र भी संक्रमण के कारण इसी कोविड अस्पताल में भर्ती है। पड़ोसी और रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार करने से मना कर रहे हैं। ऐसे में कुछ मित्रों के सहयोग से निर्मला के शव को निगम बोध घाट पर स्वयं विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार करा गया। अस्थियो के लिए लॉकर की व्यवस्था करवाई गई जिससे निर्मला के पुत्र द्वारा ठीक होने के उपरांत वह गंगा में विसर्जन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed