{"_id":"623a63e7bb722e7106419235","slug":"doctor-dismissed-in-case-of-death-of-three-patients-in-rajiv-gandhi-hospital-four-member-committee-formed-to-investigate-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजीव गांधी अस्पताल में तीन मरीजों की मौत मामले में डॉक्टर बर्खास्त, मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजीव गांधी अस्पताल में तीन मरीजों की मौत मामले में डॉक्टर बर्खास्त, मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठन
Wed, 23 Mar 2022 05:33 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 05:33 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपयुक्त प्राधिकारी की सिफारिशों के आधार पर कार्डियोलॉजी विभाग में अनुबंध पर कार्यरत डॉ. प्रवीण सिंह को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
- फोटो : अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट से
विस्तार
राजीव गांधी अस्पताल में बीते दिनों दिल की बीमारी से पीड़ित तीन मरीजों के मौत के मामले में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रवीण सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली सचिवालय से आदेश जारी किया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जोकि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपयुक्त प्राधिकारी की सिफारिशों के आधार पर कार्डियोलॉजी विभाग में अनुबंध पर कार्यरत डॉ. प्रवीण सिंह को बर्खास्त किया गया है। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच को लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जीबी पंत अस्पताल के डॉ. एमए गिलानी, आरएमएल अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार नाथ, जीबी पंत अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरीश व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित बंसल शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच को लेकर कमेटी की तीन से अधिक बैठक हो चुकी हैं, हालांकि, अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। जांच कमेटी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही दिल्ली सचिवालय को सौंपेंगी। इस माह राजीव गांधी अस्पताल में दिल की स्टेंटिंग प्रक्रिया को लेकर तीन मरीजों की मौत का मामला सामने आया था। इन मरीजों में से एक को सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उसे तुरंत स्टेंट प्रक्रिया के लिए लाया गया था, लेकिन एक घंटे के भीतर ही मरीज की मौत हो गई थी। एक अन्य मरीज पहले से ही अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती था, जिसकी मौत बाद में हो गई थी। वहीं, एक अन्य मरीज को जीबी पंत अस्पताल से रेफर किया गया था, जिसे कुछ समय बाद ही मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन