फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC update in hindi blue line metro running late due to technical problem

Delhi Metro: सामान्य हुईं ब्लू लाइन की सेवाएं, तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे तक परेशान रहे यात्री

Thu, 09 Jun 2022 10:02 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली को जोड़ने वाली ब्लू लाइन में गुरुवार को एक बार फिर तकनीकी खराबी आ गई। करीब दो घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं।

विज्ञापन
DMRC update in hindi blue line metro running late due to technical problem
दिल्ली मेट्रो

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए विशेष खबर है। द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली को जोड़ने वाली ब्लू लाइन में आई तकनीकी खराबी अब ठीक कर ली गई है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य रूप से बहाल हो गईं हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट करके ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी होने की जानकारी दी थी। डीएमआरसी ने लिखा था कि द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवा में विलंब है। डीएमआरसी के अनुसार यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच किसी बाहरी वस्तु के फ्लैश ओवर के कारण ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन तार क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते चार दिनों में यह दूसरी बार था जब ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी आई थी। इस दौरान मेट्रो से ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को भारी परेशानी हुई। ब्लू लाइन के स्टेशनों पर भीड़ भी बढ़ गई थी। हालांकि दो घंटे के बाद सब सामान्य होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी बाधित हुईं थीं सेवाएं
इससे पहले सोमवार को ब्लू लाइन पर ओवरहेड लाइन (ओएचई) तार टूटने की वजह से यात्रियों को शाम के वक्त करीब डेढ़ घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। डीएमआरसी के मुताबिक ओएचई से किसी पक्षी के टकराने के कारण यह खराबी आई थी। सोमवार को तो हालत इतने बिगड़ गए थे कि मेट्रो स्टेशन लोगों की भीड़ से खचाखच भर गए। भीषण गर्मी के कारण स्टेशन के स्टॉल्स से पानी और सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतलें खत्म होने लगीं थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed