दिल्ली: मेट्रो में बंदर घुसने के मामले में डीएमआरसी ने दी सफाई, कहा- जानकारी मिलते ही अगले स्टेशन पर ट्रेन को कराया खाली
डीएमआरसी ने वन विभाग की सलाह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो परिसर में उनके प्रवेश से उत्पन्न होने वाली ऐसी अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बनाई है।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। मेट्रो के एक कोच में बंदर घुस गया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। वहीं इस मामले में डीएमआरसी ने सफाई देते हुए कहा है कि बंदर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन में घुस गया और तीन से चार मिनट तक उसके अंदर रहा। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई की और अगले स्टेशन पर ट्रेन को खाली करा लिया गया।
वहीं, इस मामले में डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रोत्साहित करने से बचें, जो उन्हें खतरे में डाल सकती है। डीएमआरसी ने वन विभाग की सलाह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो परिसर में उनके प्रवेश से उत्पन्न होने वाली ऐसी अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बनाई है।
#UPDATE | Delhi Metro says the monkey sneaked into a train at Akshardham Metro station and remained in the system for 3-4 minutes.
विज्ञापन विज्ञापन
"DMRC staff acted swiftly after getting information on the issue and the train was evacuated at the next station," it says. https://t.co/Jc4oMDcnLD — ANI (@ANI) June 21, 2021
बता दें कि यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर घूमते हुए दिखाई दे रहा था।
ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कंप्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है।