फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Divyang and psychopaths will get the vaccine at home in delhi

दिल्ली में कोरोना : दिव्यांग और मनोरोगियों को घर बैठे लगेगी वैक्सीन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 05 Feb 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 06:05 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो लोग टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर जाकर वैक्सीन लगाई। इसी तरह समय पूरा होने के बाद उन्हें घर जाकर दूसरी खुराक भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Divyang and psychopaths will get the vaccine at home in delhi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई हेल्पलाइन शुरू की है। इसके तहत जो लोग दिव्यांग हैं या फिर मानसिक रुप से अक्षम हैं उन्हें घर बैठे वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो लोग टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर जाकर वैक्सीन लगाई। इसी तरह समय पूरा होने के बाद उन्हें घर जाकर दूसरी खुराक भी दी जाएगी। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर पर कोविड -19 टीकाकरण की सुविधा के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 1031 या जिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। ये सुविधा केवल गंभीर रूप से दिव्यांग, अक्षम या फिर केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इनके अलावा जिन बुजुर्गों की उम्र काफी अधिक है उन्हें भी घर बैठे वैक्सीन दी जा रही है। अभी तक दिल्ली के 11 जिलों में करीब 20 हजार से अधिक लोगों को उनके घर जाकर विभागीय टीमें वैक्सीन की दोनों खुराक दे चुकी हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों के लिए बस एक बार संबंधित हेल्पलाइन पर फोन कॉल करके सूचना देनी है। इस सूचना के आधार पर जिला स्तरीय टीम घर पहुंचेगी और वहां से कोविन वेबसाइट पर पंजीयन करने के बाद उक्त व्यक्ति को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही टीम के पास दूसरी खुराक का अलर्ट भी सेव होगा और तय समय पर टीम फिर से घर जाएगी और दूसरी खुराक देकर टीकाकरण पूरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार हेल्पलाइन नंबर

  • मध्य    011-23270151
  • नई दिल्ली 1800111323
  • दक्षिण जिला  8287898412
  • दक्षिण पूर्वी  8595748455
  • दक्षिण पश्चिम  011-25073502/05/07/08
  • पश्चिम  011-25100093/94/96/97, 7982661695
  • उत्तर 011-23645701
  • उत्तर पूर्वी 011-22120014
  • उत्तर पश्चिम  011-25951182, 8130854050
  • शाहदरा 011-22120020
  • पूर्वी जिला   011-22029103
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed