फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   District Disaster Management Authority Shahdara sets up random testing kiosks for COVID19 

दिल्ली: कोरोना की जांच के लिए डीडीएमए ने आनंद विहार बस टर्मिनल पर लगाया रेंडम टेस्टिंग कियोस्क

Thu, 25 Mar 2021 04:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 25 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
District Disaster Management Authority Shahdara sets up random testing kiosks for COVID19 
आनंद विहार बस टर्मिनल पर कोरोना जांच करते - फोटो : ट्विटर ANI
कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में बढ़ते मामलों को रोकने के लिए शाहदरा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आनंद विहार बस टर्मिनल पर कोरोना की जांच के लिए रेंडम टेस्टिंग लगाया है। 
विज्ञापन

 

बस से आने वाले यात्री कोरोना की जांच करा सकते हैं। जिसे संक्रमण को फैलने से रोका जा सका। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से आठ सौ से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले 24 मार्च को पूरा देश लॉक कर दिया गया था। आज मामूली बंदिशों के साथ सब कुछ अनलॉक है। इस बीच कोविड-19 से जबरदस्त जंग भी चली। कोरोना कभी चित होता दिखा तो कभी पट। वैक्सीन बनी तो लगा था कि अब जीत मुट्ठी में हैं। फरवरी के अंत तक के आंकड़े इस सोच को ताकत भी दे रहे थे, लेकिन मार्च आने से पहले कोरोना ने फिर बाजी पलट दी है।


एक बार फिर वह हावी होता दिख रहा है। अब देश कोविड-19 के दंश के साथ लॉकडाउन के पहले साल को लांघ रहा है। हर पैरामीटर पर आज कोरोना ताकतवर है। फिर भी, सालभर का अनुभव और वैक्सीनेशन के धीरे-धीरे ही सही, लेकिन फैलते दायरे से उम्मीद भी बंधी है कि कोरोना ज्यादा दिन नहीं चलेगा। बशर्ते, देश कोविड प्रोटोकाल से चलता रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed