फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Discord in Delhi BJP after removal of party spokespersons from WhatsApp group

सियासत : व्हाट्सएप समूह से पार्टी प्रवक्ताओं को हटाने के बाद दिल्ली भाजपा में कलह 

Thu, 24 Jun 2021 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नयी दिल्ली
एजेंसी, नयी दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के प्रमुख नवीन कुमार ने दावा किया कि सब कुछ ठीक है और पार्टी में मतभेद या कलह नहीं है।

विज्ञापन
Discord in Delhi BJP after removal of party spokespersons from WhatsApp group
whatsapp - फोटो : amarujala

विस्तार

दिल्ली भाजपा के व्हाट्सएप समूह से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नेहा शालिनी दुआ सहित कुछ पार्टी प्रवक्ताओं को हटाए जाने के बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े में कलह पैदा हो गई है।

विज्ञापन


यह जानकारी सूत्रों ने दी। दूसरी ओर दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के प्रमुख नवीन कुमार ने दावा किया कि सब कुछ ठीक है और पार्टी में मतभेद या कलह नहीं है। कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कुछ लोगों ने फोन बदल लिए होंगे या किसी अन्य कारण से कुछ नाम हट गए होंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी में प्रख्यात चेहरा और सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय रहने वाले बग्गा को दो व्हाट्सएप समूहों से पिछले शनिवार को हटा दिया गया। इन समूहों में मुख्यत: पार्टी की मीडिया टीम के सदस्य हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बहरहाल उन्हें मंगलवार को वापस समूह में जोड़ लिया गया लेकिन उन्होंने खुद ही समूह छोड़ दिया। इसके बाद बग्गा ने अपने ट्विटर पर से ‘भाजपा प्रवक्ता’ शब्द भी हटा लिया। संपर्क करने पर बग्गा ने कहा कि कोई टिप्पणी नहीं, पार्टी नेताओं से बात कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही मामला पार्टी के एक अन्य नेता हरीश खुराना के साथ हुआ। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र हरीश पदाधिकारियों की नियुक्ति में उनकी ‘‘वरीयता’’ को नजरअंदाज करने के बाद करीब एक महीने पहले दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के व्हाट्सएप समूहों से हट गए थे।

खुराना से संपर्क नहीं हो सका। कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाने की उनकी इच्छा को नजरअंदाज करने के बाद उन्होंने भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी। बाद में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने उन्हें मनाया और उन्हें पार्टी में मीडिया संबंधों के प्रमुख का पद दिया गया। 

दिल्ली भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अंदर कई मुद्दे हैं जिनका समाधान किया जाना है और इनके कारण पार्टी नेताओं के एक धड़े में ‘‘असहजता’’ दिख रही है।


दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम में कुछ समय पहले शामिल हुईं दुआ को इस महीने की शुरुआत में व्हाट्सएप समूहों से हटा दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि पिछले शनिवार को उन्हें फिर से जोड़ा गया। दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम में 25 से अधिक प्रवक्ता हैं। इतनी बड़ी टीम होने से उनमें से हर किसी को नोटिस किया जाने का सीमित अवसर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed