फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Discontent arose among AAP as soon as the list of candidates was released.

Delhi News: उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही आप में असंतोष

Sun, 09 Nov 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Discontent arose among AAP as soon as the list of candidates was released.
उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही आप में असंतोष पैदा
विज्ञापन

पूर्व विधायक शोएब इक़बाल ने पार्टी छोड़ी, करीबी रिश्तेदार के लिए चाहते थे टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हो गया है। खासतौर पर मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के चांदनी महल वार्ड से टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई है। पूर्व में कांग्रेस व अन्य दलों और बाद में आम आदमी पार्टी से विधायक रहे शोएब इकबाल ने पार्टी के घोषित उम्मीदवार के विरोध में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इकबाल ने अपने बयान में इस्तीफे का कोई औपचारिक कारण नहीं बताया, लेकिन उनका यह कदम उम्मीदवारों की सूची जारी होने के तुरंत बाद सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, शोएब इकबाल चाहते थे कि पार्टी इस वार्ड से उनके करीबी रिश्तेदार को टिकट दे। चांदनी महल वार्ड से उनके बेटे आले इकबाल पहले पार्षद रह चुके हैं, जो बाद में विधायक चुने गए। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उपचुनाव में केवल पार्टी के सक्रिय और पुराने कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हम किसी बाहरी या पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे। शोएब इकबाल ने पार्टी से बिना पूछे अपने साले काशिफ कुरैशी को उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जबकि पार्टी के आंतरिक सर्वे के बाद सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में मुद्दसिर उस्मान कुरैशी का चयन किया गया। वे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और दिल्ली युवा इकाई में सह सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed