फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Director of the company arrested for misappropriating investors of 93.31 crores

निवेशकों के 93.31 करोड़ की हेराफेरी में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Director of the company arrested for misappropriating investors of 93.31 crores
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों के 93.31 करोड़ रुपये की हेरोफेरी मामले में शनिवार की कोलकाता के ट्रेडिंग कंपनी के एक निदेशक को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों के शेयर गिरवी रखकर उनकी रकम को हड़प लिया। सेबी ने भी कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गरियाहाट, कोलकाता निवासी मुरगेश भास्कर के रूप में हुई है। राधिका पूरी और स्वर्गीय अमृतपुरी ने वर्ष 2020 में कोलकाता की ट्रेडिंग कंपनी बीआरएच वेल्थ क्रिएटर्स पर 3.5 करोड़ रुपये का गबन करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने उनकी सहमति के बिना उनकी राशि को गिरवी रखा और बाद में उसे हड़प लिया है। सेबी ने जांच पाया कि कंपनी ने निवेशकों की रकम का दुरुपयोग किया है। जांच में निवेशकों के 93.31 करोड़ रुपये की हेराफेरी की बात सामने आई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सेबी ने कंपनी के खिलाफ एक आदेश पारित किया और कंपनी को बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कंपनी ने निवेशकों के शेयरों को कंपनी का बताकर बैंक से ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले ली और रकम की हेराफेरी करने लगे। एचडीएफसी बैंक ने इस बात की पुष्टि की कि कंपनी ने ओवरड्राफ्ट सुविधा लेने के आवेदन पत्र में निवेशकों के शेयर को भी कंपनी का मालिकाना हक बताया। इस खुलासे के बाद अदालत ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। शाखा की टीम ने निदेशक मुरगेश भास्कर की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता में दबिश दी, लेकिन कंपनी और आवास बंद मिला। तकनीकी जांच से पुलिस को पता चला कि आरोपी वडोदरा में है। इस पुलिस की एक टीम ने शनिवार को वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि मुरगेश एमबीए करने के बाद कंपनी में सात साल से काम कर रहा था और बाद में उसे कंपनी का निदेशक बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed