फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dharmendra Pradhan Resign News: Gen Z Protest Jantar Mantar Delhi CJP News in Hindi

धर्मेंद्र प्रधान के पत्र की बड़ी बातें: युवा शक्ति ही देश की असली ताकत, इस्तीफे के साथ छात्रों से की ये अपील

Sat, 25 Jul 2026 02:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

Dharmendra Pradhan Resignation : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद के बीच पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से भी अपील की है।
 

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan Resign News: Gen Z Protest Jantar Mantar Delhi CJP News in Hindi
Dharmendra Pradhan Resign - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में हुई अनियमितताओं को लेकर देशव्यापी हंगामे के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। यह फैसला जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे आंदोलन और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है।प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की और इसके कारणों को भी स्पष्ट किया।
विज्ञापन


इस्तीफे के पीछे की वजह: छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के प्रति समर्पण
अपने इस्तीफे के संबंध में लिखे एक पत्र में, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव होती है।
विज्ञापन

उन्होंने NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर सरकार की त्वरित कार्रवाई का उल्लेख किया। शिकायतें सामने आते ही मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दी गई और इसे दोबारा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही, यह भी घोषणा की गई कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

लाखों छात्रों के भविष्य की प्राथमिकता: निष्पक्ष परीक्षा का आयोजन
धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
 
विज्ञापन

16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी गहरा दुख व्यक्त किया कि कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया।
 

युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी दी।
  • NEET-UG परीक्षा में अनियमितता सामने आते ही जांच CBI को सौंपी गई और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई गई।
  • अगले साल से NEET परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में कराने का फैसला।
  • 20 लाख से ज्यादा छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से कराने को प्राथमिकता बताया।
  • किसी भी मेधावी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देने का संकल्प लिया था।
  • 16 जुलाई को घोषित NEET-UG परिणाम को संतोषजनक बताया।
  • आरोप लगाया- जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की।
  • पिछले 10 दिनों की घटनाओं से मन दुखी होने की बात कही।
  •  भारत की युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है।
  • जंतर-मंतर की स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें फायदा न उठाएं, छात्रों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे।
  • छात्रों से पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की अपील।
  • प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया।
  • राष्ट्रसेवा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
  • भविष्य में भी भारत, ओडिशा और देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed