फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deputy Chief Minister laid the foundation stone of Veterinary Hospital

उपमुख्यमंत्री ने किया पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister laid the foundation stone of Veterinary Hospital
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में पालतू पशुओं के लिए पशु चिकित्सालय का पुनर्निर्माण करवा रही है। चिकित्सालय का भवन चार मंजिला होगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया। इसमें मोहल्ला क्लीनिक, ओपीडी, लैब और सर्जिकल रूम सहित ऊपरी मंजिल पर लाइब्रेरी और एक हॉल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ये पशु चिकित्सालय के तैयार होने से लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, त्रिलोकपुरी और कोंडली निवासी अपने पालतू पशुओं को इलाज करवा सकेंगे। ऊपरी मंजिल में लाइब्रेरी तैयार होने से स्थानीय छात्रों को पढ़ाई के लिए जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय में होंगी सुविधाएं
भवन के प्रथम तल पर चिकित्सक का कमरा, सर्जिकल रूम, ओपीडी एवं बड़े एवं छोटे पशुओं की चिकित्सा के लिए जगह होगी। दूसरे तल पर भी चिकित्सक के लिए एक कमरा, लैब एवं स्टाफ के लिए कमरा होगा। तीसरे तल पर अस्पताल के स्टाफ के लिए दो फ्लैट होंगे जबकि चौथे तल पर एक लाइब्रेरी एवं हॉल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल से बुजुर्गों को होगी सहूलियत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास जगह की कमी होने की वजह से छोटी जगहों का भी अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। चिकित्सालय के इस भवन में मोहल्ला क्लीनिक भी बनेगा। इससे सेहत संबंधी छोटी परेशानियां होने पर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

इस क्लीनिक में 212 तरह की जांच भी मुफ्त हो सकेगी। भवन के ऊपरी मंजिल में हॉल के निर्माण से बुजुर्गों को बैठकर चर्चा का मौका मिल सकेगा। भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये को स्वीकृति मिल चुकी है और नए साल में भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed