{"_id":"62c4cf1db5f97e3bb344393e","slug":"dentsu-india-takes-steps-for-a-garbage-free-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : डेंटसु इंडिया ने कचरा मुक्त दुनिया के लिए उठाया कदम, सकारात्मक बदलाव के लिए अनोखी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : डेंटसु इंडिया ने कचरा मुक्त दुनिया के लिए उठाया कदम, सकारात्मक बदलाव के लिए अनोखी पहल
Wed, 06 Jul 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:24 AM IST
सार
डेंटसु की मीडिया सीईओ (दक्षिण एशिया), दिव्या करणी ने कहा कि उनकी संस्था में दृष्टिकोणों को बदलने, व्यवहारों को आकार देने और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने की असीम क्षमता है।
विज्ञापन
जागरूरता अभियान...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन की गई हमारी छोटी सी पहल समाज में ऐसा सकारात्मक बदलाव ला सकती है, जो दुनिया को और भी खूबसूरत बना देगी। ऐसी ही एक सकारात्मक मुहिम है ‘बदलाव के लिए एक दिन यानी ‘वन डे फॉर चेंज’ जो डेंटसु इंटरनेशनल की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
विज्ञापन
इसी मुहिम के तहत डेंटसु इंडिया ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के कार्यालयों में ‘वन डे फॉर चेंज’ (ओडीएफसी) का छठा संस्करण पिछले दिनों मनाया। इस खास दिन की थीम रखी गई थी ‘टिकाऊ दुनिया में शून्य कचरा।’ महीने की पहली तारीख को हुए इस आयोजन में 250 से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी रही, जिन्होंने सामूहिक रूप से 1000 घंटे से अधिक का योगदान दिया।
विज्ञापन
डेंटसु इंडिया के मुंबई कार्यालय ने एनजीओ गिफ्टैबिल्ड के सहयोग से दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सामरिक और संवेदी गेम्स बनाए। गुरुग्राम और पुणे के कार्यालयों ने भावी पीढ़ी को कचरा अलग करने और प्लास्टिक को फिर से उपयोग करने के बारे में शिक्षित करने के इरादे से स्वयंसेवी संगठनों से हाथ मिलाया। डेंटसु के बेंगलुरु कार्यालय के सदस्यों ने देवनहल्ली केरे का दौरा किया और वहां सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
समावेशी दुनिया बनाने की शुरुआत : दिव्या
डेंटसु की मीडिया सीईओ (दक्षिण एशिया), दिव्या करणी ने कहा कि उनकी संस्था में दृष्टिकोणों को बदलने, व्यवहारों को आकार देने और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने की असीम क्षमता है। हमें समावेशी दुनिया बनाने में सफल होना है, तो इसकी शुरुआत हमसे और आज से ही हो रही है।