फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dengue in Delhi More than 8200 cases registered this year more than 6700 patients found in November

दिल्ली में डेंगू का प्रकोप: इस साल दर्ज किए 8200 से अधिक मामले, नवंबर में मिले 6700 मरीज

Mon, 29 Nov 2021 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 03:08 PM IST
सार

एमसीडी की सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, इस साल नौ लोगों ने डेंगू से अपनी जान गंवाई। जबकि इससे पहले साल 2017 में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Dengue in Delhi More than 8200 cases registered this year more than 6700 patients found in November
डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू से दिल्ली के हालात बेहद गंभीर बने हैं। इस साल अभी तक 8,276 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। पिछले पांच साल में ये आंकड़ा सबसे बड़ा है। इसमें सर्वाधिक चिंता की बात ये है कि 6,739 मामले इसी एक महीने नवंबर में आए। इसमें से 1,148 मामले बीते हफ्ते में आए।

विज्ञापन


एमसीडी की सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, इस साल नौ लोगों ने डेंगू से अपनी जान गंवाई। जबकि इससे पहले साल 2017 में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी। शहर में डेंगू से बगड़े हालात को देखकर आशंका है, ये आंकड़े अभी और बड़े होंगे।
विज्ञापन


अक्तूबर में अचानक बढ़ने लगे मामले
इस साल मानसून हल्का होते ही डेंगू ने गंभीर हालात पैदा कर दिया। जुलाई में डेंगू के 16 नए मामले आए, अगस्त में 72, सितंबर में 217, अक्तूबर में अचानक ये बढ़कर 1196 हो गए और नवंबर में 6739 नए मामले जुड़ गए। अब कुल मामले 8276 हैं। जबकि दिसंबर में डेंगू का तेजी से प्रसार अभी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली की हालत सर्वाधिक बिगड़ी
डेंगू के सबसे ज्यादा मामले उत्तरी दिल्ली में आए। क्षेत्र में कुल 2389 मामले आए, जिसमें 273 मामले बीते हफ्ते आए। दक्षिणी दिल्ली की हालत भी ऐसी ही है, यहां इस साल 2298 मामले आए। इसमें से 242 मामले बीते हफ्ते आए। वहीं पूर्वी दिल्ली में इस साल डेंगू के 931 मामले आए, जिसमें से 192 मामले बीते हफ्ते आए। दिल्ली कैंट इलाके में भी डेंगू के 132 मामले आए, जिसमें से 21 मामले बीते हफ्ते आए। एनडीएमसी इलाके में इस साल 72 मामले आए, बीते हफ्ते सात नए मामले आए। दिल्ली में इस साल 2437 डेंगू के ऐसे मामले आए, निगम के रिकार्ड में इनका अता-पता नहीं है। डेंगू की चपेट में आने के बाद ये लोग अस्पतालों में भर्ती हुए और इनका इलाज हुआ।


चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले भी बढ़े
दिल्ली में इस साल चिकनगुनिया के भी 89 मामले आ चुके हैं। जबकि इस साल मलेरिया के 176 मामले आए हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस साल चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले पिछले सालों की अपेक्षा कम आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed