फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demonstration at Jantar Mantar demanding Town Planners Act

Delhi News: टाउन प्लानर्स एक्ट की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Wed, 20 Aug 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Jantar Mantar demanding Town Planners Act
नई दिल्ली। टाउन प्लानर्स एक्ट की मांग को लेकर बुधवार को वॉइस ऑफ प्लानर्स के बैनर तले जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। देश के सैकड़ों टाउन प्लानर्स, साथ ही आईआईटी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और सीईपीटी यूनिवर्सिटी, गुजरात जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि देशभर में 3,946 रिक्त टाउन प्लानर पदों को भरना, एक समान भर्ती नियम-अखिल भारतीय प्लानिंग सेवा और प्लानिंग सेवाओं में लेटरल एंट्री लागू करे। साथ ही, डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशन्स में वैज्ञानिक सुधार व नेशनल काउंसिल फॉर अर्बन रिसर्च की स्थापना हो। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वॉइस ऑफ प्लानर्स के संयोजक आकाश झा ने कहा, टाउन प्लानर्स के बिना शहरों का विकास अधूरा है। मौजूदा समय देश में टाउन प्लानर्स एक्ट नहीं है। उन्होंने कहा, वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए। यदि उनकी मांगें अनसुनी की गईं, तो हजारों टाउन प्लानर्स संसद की ओर कूच करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर आवास व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तुरंत कार्रवाई की अपील करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed