फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demand to increase Kovid beds in Center's hospitals: CM

केंद्र के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने की मांग करेंगे : सीएम

Tue, 13 Apr 2021 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase Kovid beds in Center's hospitals: CM
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार मांग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के साथ ही संक्रमित लोगों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराना है। कोविड मरीजों के लिए किसी भी हालत में अस्पतालों में बेड की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के दिल्ली में कई अस्पताल हैं। पिछली लहर के दौरान केंद्र के अस्पतालों में कोविड बेड बनाए गए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार से संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र के सभी अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी तो इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार के अस्पतालों में बेड की संख्या को 1200 से बढ़ाकर 4 हजार तक करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

हल्के लक्षण वाले घर पर कराएं इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि सभी लोगों को अस्पताल में अच्छा इलाज मिले। उन्होंने दिल्ली निवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन आप में लक्षण हल्के हैं या बहुत कम है, तो आप घर पर रहकर ही होम आइसोलेशन में इलाज कराएं। बहुत जरूरी होने पर ही आप अस्पताल जाएं। उन्होंने सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र हैं, वे लोग सेंटर पर जाकर अवश्य टीकाकरण करवाएं। अधिक से अधिक टीकाकरण से ही संक्रमण को काबू में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed