{"_id":"60feb4958ebc3e585b58663d","slug":"demand-to-change-the-aviation-code-viceroy-territory-wrote-a-letter-to-aviation-minister-jyotiraditya-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एविएशन कोड वीटी को बदलने की मांग: ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिख कहा- आजादी के बाद कई देशों ने बदला पर भारत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एविएशन कोड वीटी को बदलने की मांग: ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिख कहा- आजादी के बाद कई देशों ने बदला पर भारत नहीं
Mon, 26 Jul 2021 06:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:41 PM IST
सार
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर भारत के एविएशन कोड वीटी को बदलने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के एविएशन कोड वीटी को बदलने की मांग शुरू हो गई है। इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भारत का एविएशन कोड जो अभी वीटी (वाइसराय टैरेटरी) है को भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष से पूर्व बदलने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर भारत के एविएशन कोड वीटी को बदलने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा है कि आजादी से पूर्व ब्रिटन द्वारा शासित कॉमनवेल्थ राष्ट्रों की प्रथा अनुसार भारत के वायु यानों को भी वीटी से शुरू होने वाला कोड मिल गया। ये दुखद है कि आजादी के 74 वर्ष बाद भी इस कोड को बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अधिकांश कॉमनवेल्थ राष्ट्रों ने अपनी आजादी के बाद अपना ऐविएशन कोड बदल दिया पर भारत ने नहीं बदला है। देश के हर राष्ट्रवादी दिल को यह पीड़ा पहुंचाता है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया है कि वह इसमे हस्तक्षेप कर भारत की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के आयोजन से पूर्व इस कोड को बदलवाए।
विज्ञापन