फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demand for increase in minimum pension, raised voice at Jantar Mantar

Delhi News: न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग, जंतर मंतर पर भरी हुंकार

Mon, 04 Aug 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for increase in minimum pension, raised voice at Jantar Mantar
नई दिल्ली। न्यूनतम पेंशन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सोमवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से बैनर व तख्तियां लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों ने समिति के सदस्यों से मुलाकात में पेंशन 1000 से बढ़कर 7500 रुपये करने, महंगाई भत्ता देने व मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन दिया था। दोनों सदनों में पेंशन बढ़ोतरी के लिए सैकड़ों बार प्रश्न उठाए गए। इसके अलावा संसदीय समिति ने भी पेंशन बढ़ोतरी की सिफारिश की लेकिन वृद्ध पेंशनर पिछले 7-8 वर्षों से दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है इसलिए अब आंदोलन उग्र करना होगा। ऐसे में यह प्रदर्शन जंतर मंतर पर 5 अगस्त को भी जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत और राजीव भटनागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed