फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites got another gift Super specialty hospital started in Dwarka patients will get relief

दिल्लीवालों को मिली एक और सौगात: द्वारका में शुरू हुआ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मरीजों को मिलेगी राहत 

Sun, 09 Jan 2022 08:16 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 08:16 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित इंदिरा गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल करीब सात साल से बन रहा था। अब यह कोविड मरीजों के लिए शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Delhiites got another gift Super specialty hospital started in Dwarka patients will get relief
सौ शैय्या अस्पताल में पलंग बढ़ाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालों बाद दिल्ली वालों को अलग-अलग इलाकों में नए अस्पताल की सौगात मिलनी शुरू हुई है। द्वारका इलाके में दिल्ली सरकार का लंबे समय से निर्माणाधीन इंदिरा गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अब शुरू हुआ है। हालांकि अभी यहां कोरोना रोगियों का उपचार चल रहा है, लेकिन महामारी के नियंत्रण में आने के बाद यहां अन्य मरीजों को भी उपचार मिल सकेगा। बीते दो साल में कोरोना महामारी के बीच यह तीसरा अस्पताल है जो दिल्ली वालों को मिला है। इससे पहले बुराड़ी और आंबेडकर नगर इलाके में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू हुए हैं। 

विज्ञापन


हालांकि एक तथ्य यह भी है कि इन अस्पतालों में अभी पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं है। तीनों ही अस्पतालों में करीब तीन से चार हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकता है। जानकारी मिली है कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया भी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित इंदिरा गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल करीब सात साल से बन रहा था। अब यह कोविड मरीजों के लिए शुरू हुआ है। बीते दिसंबर में यहां ओपीडी का ट्रायल भी सफल रहा। 
विज्ञापन


अभी इंदिरा गांधी अस्पताल में 6 विभागों की ओपीडी है। इनमें मेडिसिन, स्किन, सर्जरी, आई, पीडिएट्रिक्स, ईएनटी शामिल हैं। जल्द ही यहां ऑर्थोपेडिक यानी हड्डी रोग विभाग भी शुरू होगा। कोरोना के अलावा यहां टीकाकरण की सुविधा भी है। द्वारका इलाके में अभी तक दिल्ली सरकार का कोई बड़ा अस्पताल नहीं था। यहां के लोगों को चिकित्सीय सेवाओं के लिए काफी परेशान होना पड़ता था। जबकि इस इलाके में प्राइवेट अस्पताल भी काफी हैं, जिनमें से तीन नामचीन अस्पताल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अब दिल्ली के बुराड़ी, अंबेडकर नगर और द्वारका तीनों क्षेत्र में अस्पताल हैं। इससे लोकनायक, रोहिणी स्थित भीमराव अंबेडकर अस्पताल और डीडीयू जैसे उनके अस्पतालों पर मरीजों का भार कम आएगा। अस्पताल से जानकारी मिली है कि कुल 1500 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल में 11 मेडिकल ऑफिसर, 72 रेजिडेंट और 50 से ज्यादा नर्स तैनात हैं। साथ ही 40 से ज्यादा सीनियर रेजिडेंट भी हैं। दिल्ली सरकार ने हाल ही में यहां बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई है। इससे पहले यह 1241 बिस्तरों की व्यवस्था थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed