फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites danced vigorously on New Year's celebration

Delhi News: नए साल के जश्न पर जमकर थिरके दिल्लीवाले

Sun, 31 Dec 2023 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Delhiites danced vigorously on New Year's celebration
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद कम नहीं हुआ लोगों का उत्साह, इंडिया गेट पर ही काटा केक
विज्ञापन

परिवार व दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस समेत अन्य जगहों पर जश्न मनाने पहुंचे लोग

नितिन राजपूत

नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्लीवाले जमकर थिरके। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही लोगों की चहलकदमी नजर आई। शाम को कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत सभी बड़े बाजारों व पर्यटक स्थलों पर लोगों का हुजूम देखते ही बना। राजधानी के कई बड़े होटलों, रेस्त्रां व बार में नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत किया। जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।



इसी तरह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी नए साल का स्वागत भजनों व अपने-अपने तरीके से किया गया। दोपहर बाद से ही पुलिस कनॉट प्लेस आने वाले सभी प्रमुख मार्गों और अन्य पॉश इलाकों में जगह-जगह बैरीकेडिंग कर आने-जाने वाले चालकों की तलाशी लेती दिखी। किसी भी स्थान पर लोगों को भीड़ के रूप में इकट्ठा नहीं होने दिया गया। देर रात तक पुलिस के आला अधिकारी भी सड़कों पर गश्त करते दिखाई दिए। हमेशा की तरह कुछ युवाओं की टोलियों ने बाइक और कार में सवार होकर सड़कों पर जश्न मनाया। ज्यादातर लोगों ने नए संकल्प, नई उम्मीद के साथ 2023 को अलविदा और 2024 का इस्तकबाल किया। कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर केक काटा।
विज्ञापन




घर पर ही की पार्टी



कोरोना के नए वेरिएंट के कारण सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए कुछ लोगों ने घर में अपने परिवार के साथ म्यूजिकल पार्टी का आयोजन किया। हालांकि कई लोग इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए होटल और रेस्त्रां विशेष डिनर करने बाहर भी निकले, लेकिन इनकी संख्या कम रही। इंद्रपुरी निवासी राम नरेश ने बताया कि हर साल न्यू ईयर पार्टी बाहर अपने दोस्तों के साथ मनाते थे, लेकिन इस बार वह अपने परिवार के साथ दोस्तों को घर बुलाकर ही पार्टी करेंगे। उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां हो गई हैं, घर में ही कई प्रकार के व्यंजन तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर शाम से शुरू हो गया बधाइयों का सिलसिला



इंटरनेट के युग में नए वर्ष को लेकर बधाई देने में देर नहीं लगती। यही वजह है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शाम ढलते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। एक-दूसरे को मैसेज कर नववर्ष में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, युवाओं ने दोस्तों और प्रियजनों को उपहार देकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed