फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Youth shot dead in Bawana fear of gang war

दिल्ली: बवाना में गोली मारकर युवक की हत्या, गैंगवार की आशंका

Wed, 02 Feb 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

चिराग कटारिया परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता था। बुधवार दोपहर चिराग बवाना से कंझावला जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास पहुंचा, तभी वहां बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
Delhi: Youth shot dead in Bawana fear of gang war
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बवाना इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त चिराग कटारिया उर्फ शानू (18) के रूप में हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस घटना के गैंगवार में होने की बात से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। हत्या को प्रमोद बाजड़ हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि चिराग गैंगस्टर नीरज बवाना का करीबी रहा है। उस पर पहले से एक हत्या का मामला दर्ज था। तीन साल पूर्व बदमाशों ने चिराग के भाई वेद प्रकाश की भी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक, चिराग कटारिया परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता विजय व अन्य सदस्य हैं। बुधवार दोपहर के समय चिराग किसी काम से बाहर निकला। इस बीच वह बवाना से कंझावला जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास पहुंचा। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। चिराग को दो गोलियां लगीं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया गया। उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की चिराग से कोई रंजिश थी। इसलिए उसे गोली मारी गई। उनसे पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed