दिल्ली: राजौरी गार्डन में गोली लगने से युवक घायल, प्रेम त्रिकोण का मामला आया सामने
खुलासा हुआ है कि झगड़े का कारण एक महिला है जो दोनों युवकों से प्रेम का नाटक कर रही थी। घटना में शामिल दो और अभियुक्त फाहद और दीपांशू फरार चल रहे हैं। दाऊद पर पहले से ही हत्या के प्रयास का एक मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजौरी गार्डन थाना इलाके में युवती से दोस्ती को लेकर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। युवती से दोस्ती के मुद्दे को सुलझाने के लिए युवकों के दो पक्ष राजौरी गार्डन में एकत्रित हुए थे। विवाद बढने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो युवक सतविंदर और रोहित घायल हो गए। सतविंदर और रोहित दोनों के हाथ में गोली लगी हैं।
मौके पर मौजूद पीड़ित पक्ष के लोगों ने एक पक्ष के एक आरोपी दाऊद को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली गई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतविंदर,रोहत व पुनीत तीनों दोस्त हैं। ये नाइट क्लबों में जाते रहते हैं। एक नाइट क्लब में इनकी मुलाकात दक्षिण दिल्ली निवासी दाऊद व दीपांशु से हुई। हाल ही में दीपांशु की एक क्लब में एक युवती से दोस्ती हुई थी। इसी युवती से पुनीत की भी दोस्ती हो गई थी। पुनीत ने दाऊद को ये बात नहीं बताई। जब दाऊद को ये बात पता चली तो वह बहुत गुस्से में आ गया।
मायापुरी में एक पार्टी में शामिल होकर रात करीब डेढ़ बजे सतविंदर व शुभ नेहरू प्लेस स्थित नाइट क्लब जा रहे थे। यहां पर दाऊद व दीपांशु पहले से मौजूद थे। दाऊद व दीपांशु सतविंदर से इसलिए नाराज थे कि सतविंदर के दोस्त पुनीत ने युवती से मेलजोल बढ़ा लिया था और उसने युवती से दोस्ती की बात छिपा ली थी। नाइट क्लब से निकलने के बाद सतविंदर ने दाऊद को फोन कर नाराजगी का कारण पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारे दोस्ते पुनीत ने मेरे दोस्त दीपांशु के साथ सहीं नहीं किया। इसके बाद मामले को बैठकर सुलझाना तय हुआ।
इसके लिए ये राजौरी गार्डन स्थित रिंग रोड पर आकर मिले। शाम करीब पांच बजे जब सतविंदर अपने दोस्त शुभ व रोहित के साथ पहुंचा तो देखा कि दाऊद, दीपांशु और फहाद वहां पहले से मौजूद थे। आते ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दाऊद व फहाद ने पिस्टल निकालकर सतविंदर और रोहित पर गोली चला दी। गोली दोनों को हाथ में लगी है। गोली चलने के बाद दीपांशु और फहाद तो मौके से फरार हो गए, मगर सतविंदर व उसके साथियों ने दाऊद को पकड़ लिया था।
दाऊद पर पहले से ही चल रहा हत्या के प्रयास का मामला
घटना में शामिल दो और अभियुक्त फहाद और दीपांशू फरार चल रहे हैं। दाऊद पर पहले से ही हत्या के प्रयास का एक मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज है। आगे की जांच चल रही है।