फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Women officers will head all the sub registrar offices in Delhi

Delhi : दिल्ली के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी, सुशासन की उम्मीद

Wed, 14 Dec 2022 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 01:56 AM IST
सार

Delhi : दिल्ली के एसआर कार्यालयों से संपत्ति की बिक्री, खरीद, पट्टे पर देने या पंजीकरण, बिक्री विलेख, शेयर प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित तमाम दस्तावेजों के सत्यापन सहित कई और सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं।

विज्ञापन
Delhi : Women officers will head all the sub registrar offices in Delhi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सभी 22 सब रजिस्ट्रार (एसआर) महिला अधिकारी होंगी। दिल्ली के एसआर कार्यालयों से संपत्ति की बिक्री, खरीद, पट्टे पर देने या पंजीकरण, बिक्री विलेख, शेयर प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित तमाम दस्तावेजों के सत्यापन सहित कई और सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं। नागरिक सेवाएं मुहैया करने के लिहाज से सरकार के इंटरफेस में एसआर कार्यालय सर्वाधिक आगे हैं। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राजस्व विभाग के एसआर कार्यालयों में महिला अधिकारियों को नेतृत्व का मौका दिया। उन्होंने रेखांकित किया था कि इससे अधिक संवेदनशील, भ्रष्टाचार मुक्त और सहानुभूतिपूर्ण सार्वजनिक व्यवहार को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


एसआर कार्यालय मुख्य तौर पर भूमि रजिस्ट्री के लिए जिम्मेदार है। इसके तहत बिक्री, खरीद और पट्टे, संपत्तियों का पंजीकरण, शेयर प्रमाण पत्र जारी करना, विवाह पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र जारी करना, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेजों का सत्यापन सहित कई और सेवाओं पर भी असर पड़ता है। हाल में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने के बाद एलजी ने एसआर को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि महिला अधिकारियों के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और लोगों के उत्पीड़न की शिकायतें कम होंगी। पहले के एक आदेश के जरिये छह महिला एसआर नियुक्त किए गए थे। नए आदेश के तहत 16 एसआर कार्यालय में महिला एसआई की नियुक्ति की गई है। अब यह संख्या बढ़कर 22 हो गई है।


इससे पहले उपराज्यपाल के कहने पर मुख्य सचिव ने 8 अक्तूबर को एक ई-प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए महिला ओएसडी की नियुक्ति भी की थी। इसका उद्देश्य एसआर कार्यालयों को फेसलेस बनाकर लोगों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना है। संबंधित उप आयुक्तों और डीएम को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि ई-प्लेटफॉर्म परियोजना को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed