{"_id":"6188f55059aef451202c508d","slug":"delhi-women-commission-to-investigate-illegal-sexism-being-promoted-through-just-dial-summons-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : महिला आयोग का जस्टडायल को नोटिस, इसके जरिए जिस्मफरोशी के धंधे को मिल रहे बढ़ावे की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : महिला आयोग का जस्टडायल को नोटिस, इसके जरिए जिस्मफरोशी के धंधे को मिल रहे बढ़ावे की होगी जांच
Mon, 08 Nov 2021 03:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:30 PM IST
सार
आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नोटिस जारी किया और जस्टडाइल के प्रबंधन को भी समन किया। उनसे जस्टडाइल पर रजिस्टर्ड सभी स्पा की सूची व उनके पंजीकरण में लागू मानकों का भी विवरण मांगा।
विज्ञापन
जस्ट डायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने वेश्यावृत्ति रैकेट के मामले में भी कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू किया। आयोग को सोमवार को स्पा में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट के खिलाफ कई शिकायतें एवं जांच में सबूत मिले। इस संबंध में आयोग ने जस्टडायल डॉट कॉम की भूमिका संदेह के घेरे में मिली है। लिहाजा आयोग ने उस पर शिकंजा कसते हुए उसे तलब किया है। इतना ही नहीं, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार उसने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जस्टडायल डॉट कॉम की जांच करने के लिए दिल्ली में संचालित स्पा के कॉन्टैक्ट नंबर की सूची मांगी। उसके पास 24 घंटों के भीतर ही 15 से अधिक कॉल और 32 व्हाट्सएप आए, जिसमें 150 से अधिक युवा लड़कियों की तस्वीरें एवं सर्विस रेट बताए गए। इसके अलावा अनेक शर्मसार करने वाले संदेश भेजे गए हैं। इस तरह आयोग की ओर से स्पा सेवा के लिए विवरण मांगने के दौरान जिस्मफरोशी के धंधा का पर्दाफाश हो गया। दरअसल स्पा ने तुरंत ही चल रही अपनी सभी गैर कानूनी गतिविधियों और सेक्स रैकेट का खुद ही विवरण दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नोटिस जारी किया और जस्टडाइल के प्रबंधन को भी समन किया। उनसे जस्टडाइल पर रजिस्टर्ड सभी स्पा की सूची व उनके पंजीकरण में लागू मानकों का भी विवरण मांगा। जस्टदियल से खासतौर पर उन स्पा का विवरण देने के लिए कहा गया, जिन्होंने आयोग की टीम को यौन सेवाएं प्रदान करने के लिए संदेश भेजे थे। आयोग ने मामले को और गहराई से समझने के लिए जस्टडाइल से अपनी साइट पर सूचीबद्ध करने के लिए ली जा रही धन राशि की भी जानकारी मांगी। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि राजधानी में ये गोरखधंधा चौंकाने वाला है और पता नहीं ऐसे कितने गिरोह छुपे बैठे हैं।