{"_id":"639506e6c24e1c1f2112d899","slug":"delhi-women-commission-serious-on-sudden-increase-in-cases-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : मौत के अचानक बढ़ते मामलों पर महिला आयोग गंभीर, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : मौत के अचानक बढ़ते मामलों पर महिला आयोग गंभीर, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
Sun, 11 Dec 2022 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:53 AM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग ने देश में अचानक मौत के मामले बढ़ने को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि इन मामलों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने देश में अचानक मौत के मामले बढ़ने को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि इन मामलों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तरह से मौत होना किसी तरह से कोविड-19 से जुड़ा है।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भी नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने इन मौतों की जांच के लिए संबंधित विभागों की गठित किसी भी समिति का ब्योरा भी मांगा है। मौतों के कारणों के बारे में लोगों में जागरूकता के लिए उठाए गए कदमों के साथ-साथ उन सावधानियों के बारे में भी जानकारी मांगी है, जिन्हें लेने की सलाह लोगों को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
आयोग ने लोगों के स्वास्थ्य पर कोविड-19 वायरस के दीर्धकालिक प्रभाव का अध्ययन करने के लिए सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा है। केंद्रीय फोरेंसिक और बायोमेडिकल टीम से जांच करवाने के बारे में भी जानकारी मांगी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश के सामने अचानक मौतों की कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
इसी को दर्शाने वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवा और बुजुर्ग को नियमित कार्यों के दौरान अचानक दम तोड़ते देखा जा रहा है। ऐसी मौतों के कारणों की तत्काल जांच होनी चाहिए। अगर ये मामले कोविड-19 से जुड़े हुए हैं तो सरकार को ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक रणनीति बनानी चाहिए।