फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Women Commission release eight-year-old child in Hari Nagar of delhi

पूरे मोहल्ले में गूंजती थी बच्चे के चीखने की आवाज, सौतेली मां की बर्बरता के जख्म देख आयोग के सदस्य हैरान

Sat, 20 Feb 2021 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Feb 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Women Commission release eight-year-old child in Hari Nagar of delhi
मुक्त कराया गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग ने हरिनगर इलाके से आठ साल के बच्चे को मुक्त कराया है। बच्चे के साथ उसकी सौतेली मां बर्बरता करती थी। मारपीट किए जाने से बच्चे के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। मां के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने पर आयोग ने पुलिस को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि यह दिल दहला देने वाली घटना हरि नगर इलाके की है। मंगलवार को बच्चे के पड़ोस के लोगों ने 181 नंबर पर महिला आयोग से शिकायत की। पड़ोसी ने बताया कि बच्चे की सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती है। बच्चे के चीखने की आवाज पूरे मोहल्ले में गूंजती है। दिल्ली महिला आयोग ने तुरंत टीम गठित की। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन पुलिस ने इसे घर का मामला बता कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने अपने फोन में एक विडियो भी दिखाई, जिसमें बच्चा चीखता हुआ सुनाई दे रहा है। उसे पीटने की भी आवाज सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने पीसीआर को फोन कर पुलिसकर्मी बुलाए एवं उनके साथ मिलकर बच्चे को घर से सुरक्षित मुक्त कराया। सौतेली मां को हरिनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर बच्चे की काउंसलिंग की गई। बच्चा बहुत डरा हुआ था। हालांकि काउंसलिंग के बाद बच्चे ने अपनी आपबीती बताई। 

बच्चे ने बताया कि उसके साथ रोज उसकी सौतेली मां मारपीट करती है और कई बार खाना भी नहीं देती है। बाहर जाती है तो उसे रस्सी से बांधकर जाती। बच्चे के हाथ पर चोटों के निशान उसके साथ हुई बर्बरता बता रहे हैं। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को शेल्टर होम ले जाया गया और उसके बाद बुधवार को उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने बच्चे के पिता को बुलवाया। 

पिता ने बताया कि ये उसकी दूसरी शादी है और लॉकडाउन के बाद से ही वो मुंबई में रह रहा है और उसका बच्चा दिल्ली में उसकी पत्नी के पास था। समिति के समक्ष बच्चे के पिता ने लिखित आश्वासन दिया कि वो बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रखेगा और बच्चा मंगलोर में अपने दादा दादी के पास रहेगा।

इसके बाद समिति ने बच्चे को उसके पिता को दे दिया। स्वाति मालीवाल ने बच्चे की सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने पर पुलिस को नोटिस भेजा है और कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed