फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Woman shot dead after entering house in Bharat Nagar

Crime in Delhi : भारत नगर में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, आदर्श नगर में चाकू से 'काम तमाम'

Sat, 29 Oct 2022 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 04:46 AM IST
सार

Delhi : भारत नगर इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi : Woman shot dead after entering house in Bharat Nagar
demo pic...

विस्तार

भारत नगर इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और एक युवक उसे काफी दिन से परेशान कर रहा था। पुलिस को उस युवक पर हत्या का शक है और वह घटना के बाद से फरार युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है। मृतक महिला की शिनाख्त सलमा (34) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह अपने बेटा-बेटी के साथ जेजे कॉलोनी में किराये पर रहती थी। वह घरेलू सहायिका का काम करती थी। मनमुटाव होने की वजह से उसका पति आदिल पिछले काफी समय से उससे अलग सावन पार्क इलाके में रहता है। भारत नगर थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सलमा को घर में घुसकर गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि सलमा को तीन गोली लगी है। पुलिस उसे पास के अस्पताल में ले गई। 
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सलमा की 13 साल की बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में पता चला कि सलमा पहले करोलबाग स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जहां उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि उसकी वजह से महिला का अपने पति से भी मनमुटाव हो गया। वह कुछ माह पहले अपने पति से अलग यहां आकर रहने लगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी युवक यहां आकर भी उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उसने भारत नगर थाने में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की हत्या
उधर, आदर्श नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात अपनी महिला मित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक दवा लेकर घर आ रहा था। घर के पास ही गली में उसकी आरोपी युवक से कहासुनी हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर वारदात में शामिल आरोपी को शुक्रवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त साबिर(20) के रूप में हुई है। 

मूलत: सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला साबिर दिल्ली के लालबाग इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह पेंट का काम करता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी तबियत खराब थी। रात में वह दवा लेने के लिए आजादपुर गया था। रास्ते में उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्साए आरोपी युवक ने चाकू निकाल कर साबिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले वहां पहुंचकर साबिर को पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।


थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करने के बाद आरोपी आजादपुर गांव निवासी अरमान को शुक्रवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed