फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Woman fraudster sold same house to many people accused arrested

दिल्ली: महिला जालसाज ने कई लोगों को बेचा एक ही मकान, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 06:22 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 06:22 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला भोगल में जानकार के साथ रह रही थी। उसका सी-104, ईस्ट ऑफ कैलाश में एक फ्लैट था, जिसे उसने एक ग्राहक से एडवांस के नाम पर 35 लाख रुपये लेने के बाद दूसरे ग्राहक को बेच दिया।

विज्ञापन
Delhi Woman fraudster sold same house to many people accused arrested
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक ही मकान कई लोगों को बेचने के आरोप में एक महिला जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। महिला अपने पति से अलग भोगल में रह रही थी। आरोपी की पहचान उरूज जखी (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला रेडिमेड गारमेंट्स का व्यवसाय करती थी और भोगल में जानकार के साथ रह रही थी। उसका सी-104, ईस्ट ऑफ कैलाश में एक फ्लैट था। उसने फ्लैट को बेचने के लिए हरमीत कौर से सौदा कर दिया था और उससे एडवांस बयाने के तौर पर 35 लाख रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन


बाद में उसने उस फ्लेट को मायादेवी को 95 लाख रुपये में बेचकर उसे कब्जा दे दिया। हरमीत कौर को जब पता लगा तो उसने अमर कॉलोनी थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद एसआई संजीव लहरी की टीम ने आरोपी महिला उरूज जखी को भोगल से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैंक खाते में कुछ रकम मिली है। आरोपी महिला के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया। कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed