फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Woman accuses respected young writer of rape victim preparing for civil services

दिल्ली: सम्मानित युवा लेखक पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही पीड़िता

Sun, 08 May 2022 09:33 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 08 May 2022 09:33 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले साल दिसंबर माह से वह उससे बात करना कम कर दिया। इस साल मार्च माह में आरोपी ने विपश्यना के लिए जाने की बात कहकर अपना मोबाइल फोन पीड़िता के पास छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
Delhi: Woman accuses respected young writer of rape victim preparing for civil services
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिमारपुर इलाके में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही 32 साल की छात्रा ने साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित एक लेखक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर तिमारपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया खाते से आरोपी का नाम और प्राथमिकी को अपलोड कर इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता मूलत: गोरखपुर यूपी की रहने वाली है और करीब 10 साल से दिल्ली में किराए पर रह रही है। वह मुखर्जी नगर में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि फेसबुक के जरिए 10 साल पहले उसकी पहचान झारखंड के रहने वाले एक लेखक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों एक दूसरे से मिलने और बातें करने लगे।
विज्ञापन


2013 में एक दिन वह अपने आंख का इलाज करवाने एम्स गई थी। जहां से उसे घर आने में देरी हो गई। वापस आने पर लेखक ने उसे डांट दिया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसे चुप कराया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसने इसके लिए माफी मांगी और शादी करने का आश्वासन दिया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले साल दिसंबर माह से वह उससे बात करना कम कर दिया। इस साल मार्च माह में आरोपी ने विपश्यना के लिए जाने की बात कहकर अपना मोबाइल फोन पीड़िता के पास छोड़कर चला गया। वह अवसाद में होने की बात कह रहा था। काफी दिन तक आरोपी के नहीं आने पर पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल फोन को खंगाला। जिससे उसे पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं और उसकी एक लड़की से शादी होने वाली है। 


पीड़िता का आरोप है कि एक दिन खुद को भोपाल की उप पुलिस अधीक्षक बताकर एक महिला ने उसके पिता को फोन किया और पीड़िता पर लेखक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़िता ने तिमारपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed