{"_id":"68595780b74052a702080021","slug":"delhi-will-sink-bjp-government-has-completely-failed-devendra-yadav-ashram-news-c-340-1-del1011-94919-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डूबेगी, भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम : देवेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डूबेगी, भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम : देवेंद्र यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ‘तवा’ टिप्पणी को बताया गैरजिम्मेदाराना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि इस बार फिर दिल्ली डूबेगी और जल त्रासदी से शहर में हाहाकार मचेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की तैयारी को कछुआ चाल करार देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट खुद सरकार की नाकामी को उजागर कर रही है।
यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने जलभराव संभावित जगहों की संख्या 375 से बढ़ाकर 410 कर दी है, जिनमें 71 अति संवेदनशील हैं। यह बढ़ोतरी साबित करती है कि न तो पिछली आप सरकार से कोई सबक लिया गया और न ही कोई ठोस तैयारी की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की टिप्पणी को गैरजिम्मेदाराना और हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि इससे सरकार की अक्षमता उजागर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बारिश एक प्राकृतिक घटना है, ऐसा नहीं कि नीचे तवा रखा हो, जिससे पानी तुरंत वाष्पित हो जाए।
यादव ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री ने मानसून से पहले दिल्ली को जलभराव मुक्त बनाने का दावा किया था, लेकिन 2,140 किलोमीटर नालों की सफाई का वादा सिर्फ 60.47 प्रतिशत तक ही पूरा हो सका। अब जब 24 जून को मानसून दस्तक देने वाला है, तो पीडब्ल्यूडी 30 जून तक की नई डेडलाइन देकर सिर्फ दिखावा कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह हुई अंतरविभागीय बैठक में भी सभी एजेंसियां जलभराव से निपटने में असहाय नजर आईं। दिल्ली के प्रमुख जलभराव हॉटस्पॉट जैसे रिंग रोड, ओल्ड व न्यू रोहतक रोड, भैरो मार्ग, बुराड़ी और नजफगढ़ रोड पर कोई ठोस योजना नहीं है। यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ बयान दे रही है, लेकिन मानसून की अग्निपरीक्षा में सरकार निश्चित तौर पर फेल होगी।