फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will become a role model in implementing all Central Government initiatives: Kapil Mishra

केंद्र सरकार की सभी पहलों को लागू करने में दिल्ली बनेगी रोल मॉडल: कपिल मिश्रा

Thu, 07 May 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi will become a role model in implementing all Central Government initiatives: Kapil Mishra
40 साल से ऊपर के श्रमिकों की होगी वार्षिक स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

महिला श्रमिकों को रात में काम की अनुमति, 24 घंटे खुलेंगे प्रतिष्ठान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने नई श्रम संहिता के तहत श्रमिकों के लिए शुरू हुई हेल्थ चेकअप योजना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की हर एक पहल को दिल्ली में बिना देर किए लागू किया जाएगा। केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर श्रमिकों के हित में बड़े बदलाव करेंगे।

नई दिल्ली में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बसई दारापुर से 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि 40 साल के बाद श्रमिकों का स्वास्थ्य ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में समय पर जांच होने से बीमारी का इलाज जल्दी हो सकेगा और परिवारों को बड़ी परेशानी से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


दिल्ली में तेजी से लागू कर रहे श्रम सुधार
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार श्रम सुधारों को तेजी से लागू कर रही है। हर महीने लेबर डिपार्टमेंट और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स बोर्ड की बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। दिल्ली में महिला श्रमिकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब महिलाएं चाहें तो रात में भी विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम कर सकती हैं। इसके साथ ही दिल्ली में लिकर शॉप को छोड़कर बाकी सभी प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंस और अन्य मंजूरी की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है, जिससे नए व्यवसाय शुरू करना और चलाना आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed