{"_id":"61720b5b4bfbc07db30f4c9f","slug":"delhi-when-wife-left-a-man-was-committing-suicide-live-on-facebook-but-saved-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पत्नी छोड़कर चली गई तो फेसबुक पर कर रहा था लाइव खुदकुशी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पत्नी छोड़कर चली गई तो फेसबुक पर कर रहा था लाइव खुदकुशी, पुलिस ने बचाया
Fri, 22 Oct 2021 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:22 AM IST
सार
फेसबुक ने साइबर क्राइम यूनिट को भेजा था इमरजेंसी मैसेज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने फेसबुक पर लाइव खुदकुशी कर रहे एक व्यक्ति को बचा लिया। फेसबुक ने साइबर क्राइम यूनिट को इसकी सूचना दी। साइबर क्राइम यूनिट ने उक्त व्यक्ति के घर का पता ट्रेस किया और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। उक्त व्यक्ति पत्नी के घर छोड़कर भोपाल चले जाने के कारण खुदकुशी कर रहा था। उक्त व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम यूनिट के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि यूनिट की टीम को फेसबुक से एक इमरजेंसी मैसेज मिला था कि दिल्ली में एक व्यक्ति (43) खुदकुशी करने के बारे में संदेश पोस्ट कर रहा है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में साइबर क्राइम यूनिट ने तकनीकी जांच की और उक्त व्यक्ति के पश्चिमी दिल्ली में घर को ट्रेस किया।
विज्ञापन
यूनिट अधिकारियों ने इसकी सूचना पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की। पश्चिमी जिले की राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर का पता लगाया। साइबर क्राइम यूनिट व राजौरी गार्डन थाने की टीम उसके घर पहुंची। व्यक्ति बेसुधी की हालत में पड़ा हुआ था। उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने थायरॉइड के इलाज में इस्तेमाल होने वाले सिरप की 50 बोतलें पी लीं। पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी घर छोड़कर भोपाल में रह रही है। पिछले साल उसकी नौकरी भी चली गई थी। कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना कर रहा है, इसलिए अवसाद में था। पुलिस ने मौके से सिरप की खाली बोतलें बरामद कर ली हैं।
पत्नी ने मिलने से कर दिया था मना
पीड़ित को करीब तीन वर्ष पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी से बात की। वह पत्नी से मिलने के लिए भोपाल जाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने मिलने से मना कर दिया था। उसने ससुराल वालों पर दबाव बनाने के लिए फेसबुक पर लाइव सुसाइड का फैसला किया। इसे साइबर क्राइम यूनिट ने देख लिया था।