{"_id":"60ff0ca58ebc3e58464e4acc","slug":"delhi-weather-update-meteorological-department-issued-an-orange-alert-for-tuesday-and-expressed-the-possibility-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Rain Forecast: उमस और गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Rain Forecast: उमस और गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Tue, 27 Jul 2021 09:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:57 AM IST
सार
मौसम विभाग ने इस मानसूनी सीजन में सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। हालांकि विभाग की भविष्यवाणी सोमवार को तो सही साबित नहीं हुई लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने उसे सही साबित किया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सावन के पहले सोमवार को बारिश न होने से लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा था। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर राजधानी में तड़के बारिश हुई।
विज्ञापन
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi. Early morning visuals from Kautilya Marg. pic.twitter.com/HkWZbsegJn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2021
मौसम विभाग ने इस मानसूनी सीजन में सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग की भविष्यवाणी सोमवार को तो गलत साबित हई। लेकिन मंगलवार तड़के हुई जोरदार बारिश ने उसकी संभावना को सही साबित किया। बता दें कि सोमवार की ही तरह बारिश के लिए विभाग ने मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच रहेगा।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।
पूर्वानमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना
अधिकतम तापमान: 33.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28.3 डिग्री सेल्सियस
27 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 15 मिनट
28 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 41 मिनट