{"_id":"61abc8198755ae3b1b68a74a","slug":"delhi-weather-update-chances-of-rain-till-this-evening-clouds-will-remain-surrounded-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Update: आज शाम तक बारिश के आसार, दिनभर घिरे रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Update: आज शाम तक बारिश के आसार, दिनभर घिरे रहेंगे बादल
Sun, 05 Dec 2021 01:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:27 AM IST
सार
सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार मध्यम रहेगी व प्रदूषण से अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
काले बादल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम पारे में कमी होगी व ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो अधिक 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप निकलने से सर्दी से हल्की राहत रही, लेकिन शाम को सर्द हवाओं की वजह से मुश्किलें बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी रहेगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 48 से 98 फीसदी रहा। अगले सप्ताह के मध्य से पारा लुढ़कने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 11 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:24 बजे
सूर्योदय का समय: 7:00 बजे
-सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार मध्यम रहेगी व प्रदूषण से अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है।