{"_id":"615788ad8ebc3e09f0591071","slug":"delhi-weather-no-relief-from-heat-from-cpoming-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : अगले हफ्ते नहीं है गर्मी से राहत की उम्मीद, उमस करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : अगले हफ्ते नहीं है गर्मी से राहत की उम्मीद, उमस करेगी परेशान
Sat, 02 Oct 2021 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 03:46 AM IST
सार
शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से मिली राहत मगर ज्यादातर जगह लोग करते रहे इंतजार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगले पूरे सप्ताह यानी सोमवार से शनिवार तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। बाकी जगह लोग दिनभर बारिश का इंतजार ही करते रहे। अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव और बादलों के बीच लुका-छिपी चलने लगी थी। सुबह 10 बजे के करीब हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद निकली धूप के तेवर तल्ख रहे। कई दिन बाद बारिश होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। इसके बाद उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। सुबह नौ से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम सामान्य से 4 अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 62 से 89 फीसदी तक रहा। दिल्ली के रिज इलाके में छह मिमी और आया नगर में 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
नया बना पर नहीं टूटा 77 साल का रिकॉर्ड
सितंबर में लगातार हुई बारिश ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया। ऐसे में उम्मीद थी कि बारिश पिछले 77 साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। मौसमी परिस्थितियों के साथ न देने के कारण यह नहीं हो पाया। दिल्ली में सितंबर में इस वर्ष 413.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले वर्ष 1944 में 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। पूरे मानसून की बात करें तो 1933 में 1190 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। अब तक 1180 मिमी के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दिल्ली को करीब 10 मिमी और बारिश की आवश्यकता है।
बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा
अक्तूबर की शुरुआत में ही दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़नी शुरू हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक से निकलकर औसत श्रेणी में पहुंच गया। हालांकि सर्दी भी शुरुआत अभी दूर है। अगले 24 घंटे में भी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 108, फरीदाबाद का 144, गाजियाबाद का 136, ग्रेटर नोएडा का 144, गुरुग्राम का 102 व नोएडा का 111 रहा।
सफर इंडिया के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत से चलने वाली हवाएं अपने साथ प्रदूषित तत्व लेकर चल रही हैं। इस वजह से पीएम 10 में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में हवा की दिशा पश्चिम की ओर हो जाएगी। एक्यूआई औसत श्रेणी में ही रहेगा। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम10 96 और पीएम2.5 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।