फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Water crisis may deepen today, use only when needed, Yamuna on the verge of drying up

दिल्ली : आज गहरा सकता है पानी संकट, जरूरत होने पर ही करें इस्तेमाल, सूखने की कगार पर यमुना

Tue, 17 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Water crisis may deepen today, use only when needed, Yamuna on the verge of drying up
सोमवार को दिल्ली के वजीराबाद में घटा यमुना का जलस्तर। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। यमुना नदी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इससे दिल्ली में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। करीब 25 इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के आसार हैं। दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, कुछ संयंत्रों से पानी की आपूर्ति 40 प्रतिशत तक कम हो गई, क्योंकि यमुुना पहले से ही तकरीबन सूख चुकी है। वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य 674.5 पांच फुट से घटकर इस साल के न्यूनतम स्तर 669.40 फुट पर पहुंच गया है। इससे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल उपचार संयंत्रों में आपूर्ति क्षमता 60-70 प्रतिशत तक गिर गई है। लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई। बोर्ड ने करीब 25 इलाकों की सूची जारी करते हुए दिल्लीवासियों से अपील की है कि जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करें। इसके बाद भी अगर समस्या होती है कि टैंकरों से आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल 11 जुलाई को तालाब का स्तर 667 फुट तक गिरने के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए हरियाणा को यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की थी। जल बोर्ड ने इस संबंध में तीन बार हरियाणा सिंचाई विभाग को एक पखवाड़े में 12 मई, 3 मई और 30 अप्रैल को पत्र लिखा है। हरियाणा दो नहरों ( सीएलसी और डीएसबी) और यमुना से प्रतिदिन 610 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आपूर्ति करता है। सीएलसी और डीएसबी को मुनक नहर और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के जरिये हथिनी कुंड से पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा दिल्ली को ऊपरी गंगनहर के माध्यम से उत्तर प्रदेश से 253 एमजीडी प्राप्त होता है, जबकि 90 एमजीडी कुओं और नलकूपों से प्राप्त होता है। चंद्रवल, वजीराबाद और ओखला डब्ल्यूटीपी की क्षमता क्रमश: 90, 135 और 20 एमजीडी है। 40 प्रतिशत की कमी का मतलब 98 एमजीडी पानी की कमी है। ये संयंत्र दिल्ली छावनी और नई दिल्ली नगर परिषद क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली को पीने के पानी की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली को करीब 1,200 एमजीडी पानी की जरूरत होती है, जबकि दिल्ली जल बोर्ड करीब 950 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता है। सरकार ने जून 2023 तक जलापूर्ति को बढ़ाकर 1,180 एमजीडी करने का लक्ष्य रखा है। एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हम मांग को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी और हरियाणा में नदी में कम पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 इलाकों में प्रभावित हो सकती है जलापूर्ति
इस दौरान सुबह से सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और करोल बाग के आसपास के क्षेत्र, पहाड़गंज, ओल्ड और न्यू राजिंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्रों में भी इस दौरान जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष टावर, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स और दिल्ली कैंट के कुछ क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, प्रह्ललादपुर और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है।

जल बोर्ड ने जारी की हेल्पलाइन
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यमुुना नदी में हरियाणा द्वारा कम पानी छोड़ने की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। मंगलवार सुबह से जलस्तर में सुधार होने तक पानी की आपूर्ति कुछ इलाकों में प्रभावित रहेगी। इसके लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1916, 23527679, 23634469 सहित अलग अलग वाटर वर्क्स के नंबरों पर भी टैंकर के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed