{"_id":"61f835b27b71d805b829d086","slug":"delhi-vivek-vihar-sexual-assault-case-news-of-the-victim-suicide-spread-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दरिंदगी: सोशल मीडिया पर उड़ी पीड़ित महिला की आत्महत्या की खबर, पुलिस बोली-ऐसा नहीं है, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दरिंदगी: सोशल मीडिया पर उड़ी पीड़ित महिला की आत्महत्या की खबर, पुलिस बोली-ऐसा नहीं है, दी ये चेतावनी
Tue, 01 Feb 2022 12:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:47 AM IST
सार
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने कहा कि सोशल मीडिया झूठ को न फैलाएं, इसके अलावा पीड़िता की पहचान को भी उजागर न किया जाए। ऐसा करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में अब सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। व्हाट्सएप समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाई जा रही है कि पीड़िता ने आत्महत्या कर ली या उसकी मौत हो गई है।
इसके अलावा पीड़िता को एक खास समुदाय से जोड़कर प्रस्तुत कर झूठी बातें फैलाई जा रही है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल कर उसकी पहचान का भी उजागर किया जा रहा है। मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एक बयान जारी किया।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने कहा कि सोशल मीडिया झूठ को न फैलाएं, इसके अलावा पीड़िता की पहचान को भी उजागर न किया जाए। ऐसा करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के बाद अगले ही दिन से यह तरह-तरह की अफवाह फैलाने का सिलसिला जारी है। कोई लिखता है कि पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है तो कोई लिखता है कि उसकी पिटाई की वजह से मौत हो गई। ट्विटर भी घटना को लेकर लोगों ने इसके वीडियो को टैग करना शुरू कर दिए।
पीड़ित परिवार के हित और उनकी सुरक्षा को देखते हुए मामले में पुलिस को सामने आकर बयान देना पड़ा। उपायुक्त ने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है कि झूठी अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस ने और लोगों से अपील भी की है कि वह ऐसा न करें। यदि वह कोई गलत वीडियो या कुछ भी अफवाह फैलाते हैं तो निश्चय ही पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।