फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Visibility reduced due to haze in the national capital, AQI in 'hazardous' category in Anand Vihar

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध के कारण दृश्यता हुई कम, आनंद विहार में एक्यूआई 'खतरनाक' श्रेणी में

Sun, 05 Dec 2021 09:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 09:53 AM IST
सार

एनसीआर में नोएडा के सेक्टर एक में 'खराब' श्रेणी में 267 और सेक्टर 125 में 256 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 285, लोनी में 'बहुत खराब' श्रेणी में 348 और वसुंधरा में 'खराब' श्रेणी में 248 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi: Visibility reduced due to haze in the national capital, AQI in 'hazardous' category in Anand Vihar
दिल्ली में आरके पुरम में खराब दृश्यता के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में रविवार सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम रही। इस दौरान वाहन चालकों को कम रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनकी लाइट भी जलानी पड़ी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता समस्या बनी हुई है। आनंद विहार क्षेत्र में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खतरनाक' श्रेणी में 406 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबीसीसीआर) के अनुसार, बवाना क्षेत्र में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 335, चांदनी चौक में 322 और आईटीओ पर 'खराब' श्रेणी में 288 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर में नोएडा के सेक्टर एक में 'खराब' श्रेणी में 267 और सेक्टर 125 में 256 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 285, लोनी में 'बहुत खराब' श्रेणी में 348 और वसुंधरा में 'खराब' श्रेणी में 248 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के टेरी ग्राम में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 51 में 'बहुत खराब' श्रेणी में 341, विकास सदन में 344 वहीं टेरी ग्राम में काफी सुधार के साथ 'मध्यम' श्रेणी में सिर्फ 192 दर्ज किया गया। फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 'खराब' श्रेणी में 280, सेक्टर 11 में 'बहुत खराब' श्रेणी में 306 और सेक्टर 30 में 302 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed