फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi violence 2020 after scientific probe 400 case filed 1818 arrested says delhi police cp in annual press conference

दंगों को दर्द: दिल्ली दंगों में वैज्ञानिक जांच के बाद 400 मामले दर्ज कर 1,818 को किया गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 08:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Feb 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence 2020 after scientific probe 400 case filed 1818 arrested says delhi police cp in annual press conference
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली दंगों में दिल्ली पुलिस ने अब तक 400 मामले दर्ज कर 1,818 लोगों को गिरफ्तार किया है। दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 581 लोग जख्मी हो गए थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने इस सभी बातों को नकारते हुए जांच को वैज्ञानिक बताते हुए पूरी कार्रवाई करने की बात की।

विज्ञापन


नई तकनीक का सहारा लेकर हर आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर ही उसे गिरफ्तार किया गया। इसमें 231 लोगों को सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से दबोचा गया। इनमें 137 फेशियल रिकग्निशन और 94 ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया गया। बाकी कुछ को मौके से और कुछ को पूछताछ कर उनके खिलाफ सबूत जुटाकर दबोचा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए इन तकनीकों का लिया सहारा:
. वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद फेशियल रिकग्निशन की मदद से पहचान की गई।
. दंगे की जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करके आरोपी पहचाने गए।
. जियो लोकेशन की मदद से उनके मौके पर मौजूद रहने का पता लगाना।
. ड्रोन मैपिंग और क्राइम सीन रिक्रिएट करके पहचाने गए आरोपी।
. डीएनए फिंगर प्रीटिंग।
. ई-वाहन डाटा की ले गई मदद।
. फेशियल रिकग्निशन।
. आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी के बाद।
. एफएसएल, लोगों से मिले वीडियो फोटो और लिखाई की मदद।

सबसे अधिक खजूरी और सबसे सोनिया विहार में दर्ज हुए मामले
दंगों की जांच करते हुए जैसे-जैसे शिकायतकर्ता सामने आते गए वैसे-वैसे पुलिस केस दर्ज करती चली गई। पुलिस ने सबसे अधिक 153 मामले खजूरी खास में दर्ज किए। वहीं इसके बाद भजनपुरा में 137, गोकुलपुरी-118, करावल नगर-91, जाफराबाद-79, दयालपुर-76, ज्योति नगर-35, वेलकम-26, न्यू उस्मानपुर-24, शास्त्री नगर-10 और सोनिया विहार में पांच मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed