फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi vidhan sabha committee will hear facebook post matter

विधान सभा कमेटी फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट से जुड़े मामले की करेगी सुनवाई

Tue, 25 Aug 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
delhi vidhan sabha committee will hear facebook post matter
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति मंगलवार को फेसबुक पर जानबूझ कर भड़काऊ और घृणा फैलाने वाले पोस्ट को नजरअंदाज करने के मामले की सुनवाई करेगी। इसमें पत्रकार परांजॉय गुहा ठाकुरता और सोशल मीडिया एक्सपर्ट निखिल पाहवा को खासतौर पर समन जारी करके पूरी कार्यवाही में मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले कमेटी को कई शिकायतें मिली थी। इसमें आरोप लगाया है कि घृणित और भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ आंतरिक पॉलिसी होने बावजूद फेसबुक ने ऐसी पोस्ट पर अंकुश नहीं लगाया। अमेरिका के एक अखबार में प्रकाशित इससे जुड़ी एक खबर में साजिश की आशंका जताई गई थी। ऐसी पोस्ट न केवल समुदायों के बीच में घृणा पैदा करते हैं, बल्कि समाज में दंगा और हिंसा की स्थिति पैदा करने में भी सक्षम हैं।
विज्ञापन

कमेटी ने शिकायतों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया यह पाया कि फेसबुक अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप काफी संगीन है, जिसकी यदि जांच नहीं की गई, तो इसके काफी दुष्प्रभाव परिणाम सामने आ सकते हैं। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कमेटी के चेयरमैन राघव चड्ढा ने शिकायतकर्ता और गवाहों को कमेटी के सामने उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed