फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Vehicles takes maximum speed on Mehrauli-Gurugram road

Delhi : महरौली-गुरुग्राम रोड पर सबसे ज्यादा फर्राटा भरते हैं वाहन, यहीं कटे सर्वाधिक चालान

Fri, 14 Apr 2023 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:35 AM IST
सार

इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा 117166 चालान हुए हैं। 

विज्ञापन
Delhi : Vehicles takes maximum speed on Mehrauli-Gurugram road
demo pic...

विस्तार

राजधानी में वाहन सबसे ज्यादा फर्राटा दक्षिण दिल्ली में महरौली से गुरुग्राम जाने वाले मार्ग महरौली-गुरुग्राम रोड (एमजी रोड) पर भरते हैं। इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा 117166 चालान हुए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि दक्षिण व पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में वाहन तेज गति से चलते हैं।  अब ट्रैफिक पुलिस पूरी दिल्ली में गति को पकड़ने वाले कैमरे लगाने जा रही है। इसको सेफ सिटी प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गति उल्लंघन पहचान प्रणाली (ओएसवीडी) और रेड लाइट उल्लंघन पहचान प्रणाली (आरएलवीडी) दिल्ली के नागरिकों को सड़क पर अनुशासित रहते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए है। इनके तहत प्रमुख सड़कों पर ओएसवीडी और प्रमुख चौराहों की लालबत्ती पर आरएलवीडी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख सड़कों और जंक्शन पर 3 डी रडार आधारित ओएसवीडी और आरएलवीडी लगाए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अभी पूरी दिल्ली में ओएसवीडी और आरएलवीडी लगाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैमरे तय नियमों से अधिक गति से चलने वाले वाहन की गति को नाप लेते हैं और वाहन का नंबर प्लेट, टाइम व जगह आदि की जानकारी ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को भेज देता है। यहां से वाहन चालक को उसके मोबाइल नंबर, घर व ई-मेल से नोटिस चालान चला जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहनों की गति को काबू करने के लिए सड़कों पर 24 घंटे ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए जा सकते हैं। 


यहां पर वाहन तेज गति से चलते हैं
वर्ष 2022 के गति का उल्लंघन करने पर हुए नोटिस चालानों को देखने से पता लगा है कि नोटिसों के आंकड़े असमान हैं। इन आंकड़ों के विश्लेषण पर पता चलता है कि दिल्ली के दक्षिणी और पूर्वी  हिस्सों में गति उल्लंघन के लिए अधिकतम चालान जारी किए गए हैं। महरौली-गुरुग्राम रोड, रोहतक-नांगलोई, आनंद विहारआईएसबीटी, मास्टर सोमनाथ मार्ग गाजीपुर रोड, सिग्नेचर ब्रिज, वजीराबाद से मुकरबा चौक आदि इलाकों में गति के सबसे ज्यादा उल्लंघनकर्ता पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed