फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Vegetable seller beaten to death

Delhi : ई-रिक्शा हटाने के विवाद में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 22 Jul 2023 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 01:58 AM IST
सार

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सहित अर्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi : Vegetable seller beaten to death
demo pic

विस्तार

जहांगीरपुरी सीडी ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात दुकान के सामने से ई-रिक्शा हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में चालक ने सब्जी विक्रेता दरभंगा, बिहार निवासी राम विलास को पीट पीटकर मार डाला। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सहित अर्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामले में जहांगीरपुरी थाना पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर फरार ई-रिक्शा चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि राम विलास अपनी पत्नी कांति देवी और चार बच्चों के साथ सीडी ब्लॉक में रहते थे। वह इलाके में रेहड़ी पर प्याज बेचते थे। बृहस्पतिवार रात को वह पत्नी और छोटे बेटे संदीप के साथ सीडी ब्लॉक की सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर प्याज बेच रहे थे। कांति देवी ने बताया कि इसी दौरान वहां एक ई-रिक्शा चालक आया और उनकी रेहड़ी के सामने ई-रिक्शा रोककर सब्जी खरीदने लगा। राम विलास ने चालक से कहा कि कुछ दूरी पर पथराव हो गया है, जिसकी वजह से पुलिसकर्मी ने यहां से सबको हटने के लिए कहा है। इसलिए वह अपना ई-रिक्शा यहां से हटा लें।
विज्ञापन


इस बात को लेकर ई-रिक्शा चालक और राम विलास के बीच कहासुनी हो गई। बीच बचाव की कोशिश कर रही कांति देवी को चालक ने थप्पड़ मारने का इशारा किया। यह देखकर राम विलास अपने रेहड़ी के आगे आया। चालक राम विलास के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने उसके सीने पर घूंसे मारे और उसे धक्का दे दिया। जिससे राम विलास का सिर रेलिंग से टकराया और वह बेहोश हो गया। यह देखकर आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया। संदीप तुरंत अपने पिता को रिक्शा में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की शुरुआत यहां से हुई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सीडी ब्लॉक जहांगीरपुरी में पथराव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल संजय मिला। जिसने पुलिस को बताया कि रात में बंगाली बस्ती के कुछ लड़के ताजिया के लिए ढोल बजाकर पैसा मांग रहे थे। संजय ने घर से निकलकर उन लोगों को कहा कि उन्हें हृदय रोग है और उन्हें बेचैनी हो रही है। इसलिए वह दूसरे ब्लॉक में जाएं। इस पर एक लड़का उनसे गला मिला, जबकि किसी ने पीछे से उसके सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद किसी ने पुलिस को सीडी ब्लॉक में पथराव होने की जानकारी दे दी। पुलिस ने बाजार में सभी दुकान बंद करने के लिए कहा। इस मामे में तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और छानबीन जारी है।


2022 में भड़की थी हिंसा:
जहांगीरपुरी के जिस सीडी ब्लॉक में सब्जी विक्रेता की हत्या हुई है वह काफी संवेदनशील इलाका है। इसी इलाके में साल 2022 में हनुमान जयंती में निकली जा रही शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। उसके बाद यहां हिंसा भड़की थी। जिसको देखते हुए पथराव की सूचना मिलने के बाद यहां पुलिस और अर्धसैनिक बल को तुरंत तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed