फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University fifth cut off released special drive will run if seats remain vacant

दिल्ली: डीयू की आखिरी पांचवीं कटऑफ जारी, इको-अंग्रेजी और बीकॉम में अब भी मौका, सीटें खाली रहने पर चलेगी स्पेशल ड्राइव

Mon, 08 Nov 2021 07:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 07:43 PM IST
सार

पांचवीं कटऑफ में गिरावट की बात की जाय तो औसतन 0.25 फीसदी से लेकर दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस कटऑफ के आधार पर 09 व 10 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकता है। जबकि 12 नवंबर तक फीस जमा कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
Delhi University fifth cut off released special drive will run if seats remain vacant
DU Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय की आखिरी व पांचवीं कटऑफ जारी कर दी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए यह कटऑफ थोड़ी राहत भरी है। दरअसल इस श्रेणी के लिए अब भी इको, अंग्रेजी, बीकॉम, इतिहास जैसे कोर्सेज में दाखिले का चांस बना हुआ है। वहीं कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में चौथी कटऑफ में दाखिले बंद हो गए थे, जो कि पांचवीं कटऑफ में खुल गए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कॉलेजों में दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं। हालांकि, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का चांस बना हुआ है। 21 कॉलेजों में इन दोनों कोर्सेज में दाखिले का अवसर बना हुआ है।

विज्ञापन

  
साइंस कोर्सेज में भी छात्रों के लिए मौके बरकरार हैं। सामान्य श्रेणी से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के लिए ज्यादा मौके हैं। वहीं चौथी कटऑफ में दाखिले रद होने के कारण कॉलेजों में दाखिले के विकल्प बने हैं। वहीं पहली कटऑफ से शुरू हुआ हाई कटऑफ का करंट पांचवीं कटऑफ तक बरकरार है। नामी कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ में भी इकोनॉमिक्स की कटऑफ 97 फीसदी से अधिक बनी हुई है। वहीं अंग्रेजी ऑनर्स व हिस्ट्री ऑनर्स में भी कटऑफ 97 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन

  
पांचवीं कटऑफ में गिरावट की बात की जाय तो औसतन 0.25 फीसदी से लेकर दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस कटऑफ के आधार पर 09 व 10 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकता है। जबकि 12 नवंबर तक फीस जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामी कॉलेजों में दाखिले का अवसर
लेडी श्रीराम, किरोड़ीमल, रामजस, दौलत राम, हंसराज, जैसे नामी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले का विकल्प है। लेडी श्रीराम कॉलेज ने अंग्रेजी ऑनर्स व जर्नलिज्म के लिए 98.50 फीसदी, फिलॉस्फी के लिए 97 फीसदी कटऑफ जारी की है। इसी तरह से किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 97.25, इतिहास के लिए 97.25, इकोनॉमिक्स के लिए 98.25 फीसदी कटऑफ निकाली है। वहीं मिरांडा कॉलेज में हिस्ट्री के लिए 98.75 फीसदी, सोश्यिलॉजी में 97.75 फीसदी कटऑफ जारी की है। रामजस कॉलेज ने इकोनॉमिक्स के लिए 98.25, अंग्रेजी के लिए 97, बीकॉम ऑनर्स के लि 97.75 फीसदी कटऑफ जारी की है। दाखिला जानकार बताते हैं कि जहां-जहां कटऑफ हाई रही है, वहां अब तक कुछ एक कोर्सेज की सीटें नहीं भर रही हैं। यह कॉलेज भी कटऑफ में मामूली सी ही गिरावट कर रहे हैं। इस कारण से अब भी कुछ कॉलेजों में जगह बनी हुई है।

यहां दाखिले फिर खुले
चौथी कटऑफ में कुछ कॉलेजों के कुछ एक कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए थे। वह इस कटऑफ में खुल गए हैं। आर्यभट्ट कॉलेज में हिस्ट्री ऑनर्स के दाखिले 93.50 फीसदी पर फिर से खुल गए हैं। भारती कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले 92.50 फीसदी, जर्नलिज्म में 92.75 फीसदी पर आईपी कॉलेज में साइकोलॉजी में 98.50 फीसदी परस इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में जर्नलिज्म में 93.25 फीसदी पर और एलएसआर में अंग्रेजी ऑनर्स में 98.50 फीसदी पर दाखिले दुबारा खुले हैं।

    
दाखिले रद कराने का रिस्क ना लें
कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि अंतिम कटऑफ होने के कारण छात्रों को दाखिला रद नहीं कराना चाहिए। सीटें खाली रहने पर ही स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। यह एक तरह से दाखिले का अंतिम मौका छात्रों के पास है। चौथी कट ऑफ तक करीब 70 हजार की सीटों पर 68 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। लिहाजा अब तक दाखिला नहीं लिया और इस कटऑफ में दाखिला हो रहा हो तो अवश्य ले लें। 

कुछ कॉलेज के कोर्सेज की कटऑफ
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
बीकॉम -96.25
अंग्रेजी ऑनर्स -96.50
केमिस्ट्री ऑनर्स -93.33
इलेक्ट्रिनिक्स ऑनर्स -91.00
मैथमेटिक्स ऑनर्स -96.00

गार्गी कॉलेज
इको ऑनर्स -96.75
अंग्रेजी ऑनर्स -96.25
राजनीति विज्ञान -96.25

मिरांडा कॉलेज
अंग्रेजी ऑनर्स -97.75
राजनीति विज्ञान -98.75

दौलत राम कॉलेज
इकोनॉमिक्स ऑनर्स -97.25
राजनीति विज्ञान -97.25
बीकॉम ऑनर्स -97.75
साइकोलॉजी ऑनर्स -98.25
हिस्ट्री ऑनर्स -98.25

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स
इकोनॉमिक्स ऑनर्स -97.25
हिस्ट्री ऑनर्स -95.00
अंग्रेजी ऑनर्स -95.00
जर्नलिज्म ऑनर्स -97.25
बीकॉम ऑनर्स -96.25
पॉलिटिकल साइंस -96.00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed