फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi University admission race: Half the seats applied on the very first day after the century in the cutoff

दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला दौड़ : कटऑफ में शतक के बाद पहले ही दिन आधी सीटों पर आवेदन

Tue, 05 Oct 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 05:38 AM IST
सार

पहले दिन 30 हजार से अधिक ने दाखिले के लिए किया आवेदन। दाखिला पोर्टल पर नहीं हुई समस्या, सुचारू रूप से चला पोर्टल।

विज्ञापन
Delhi University admission race: Half the seats applied on the very first day after the century in the cutoff
दाखिले की जद्दोजहद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में कुछ कोर्सेज की कटऑफ के शतक लगाने के बाद भी दाखिले पर ब्रेक नहीं लगा। स्नातक कोर्सेज की कुल 70 हजार सीटों पर पहले दिन ही करीब आधे(30 हजार से अधिक) आवेदन आ गए। सौ फीसदी कट ऑफ वाले कोर्सेज में 22 से 90 तक छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से 10-15 छात्रों केदाखिले मंजूर हो गए। जबकि अन्य दाखिले मंजूर होने की लाइन में हैं। वैसे तो सभी कोर्सेज में दाखिले हुए लेकिन राजनीति विज्ञान, भौतिकी, बीकॉम ऑनर्स जैसे कोर्सेज अन्य कोर्सेज पर भारी पड़े। इन कोर्सेज की कट ऑफ सौ फीसदी तक गई है। 

विज्ञापन


डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन शाम सात बजे तक कुल 30, 554 छात्रों ने विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन किया। इनमें से 2,286 छात्रों के दाखिले मंजूर हो गए और 795 छात्रों ने फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली। कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि दाखिला पोर्टल किसी तरह की समस्या नहीं हुई और पोर्टल पूरी तरह से सुचारू रुप से चला। 
विज्ञापन


हिंदू कॉलेज
इस कॉलेज में राजनीति विज्ञान ऑनर्स की कट ऑफ सौ फीसदी और बीएससी  फिजिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 99.66 फीसदी तक गई है। बावजूद इसके इन्हीं दो कोर्सेज में अधिकतम आवेदन आए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि फिजिक्स ऑनर्स केलिए करीब 200 आवेदन आ गए। जबकि राजनीति विज्ञान केलिए 100 अंक वाले 90 छात्र आवेदन कर चुके हैं। चूंकि अभी दाखिले दो दिन और होने हैं, ऐसे में दाखिले की सही स्थिति बुधवार तक ही स्पष्ट हो सकेगी। अगली कट ऑफ में छात्र शिफ्ट करेंगे इस पर वह कहती हैं कि जिसने सौ फीसदी पर दाखिला लिया है उसका शिफ्ट करना मुश्किल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजस कॉलेज
रामजस कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मनोज खन्ना ने बताया कि राजनीति विज्ञान ऑनर्स की कट ऑफ सौ फीसदी रखी। उसके बावजूद करीब 8-10 दाखिले विभाग स्तर पर मंजूर किए जा चुके हैं। जबकि 10-12 छात्र अभी लाइन में हैं। वहीं कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स की कट ऑफ सौ फीसदी है और इस कट ऑफ पर विभाग स्तर पर 22 दाखिले मंजूर कर लिए गए हैं। वहीं बीकॉम ऑनर्स में भी कुछ दाखिले मंजूर किए गए हैं। 

एसआरसीसी
इस कॉलेज में दो कोर्स हैं बीकॉम ऑनर्स व अर्थशास्त्र ऑनर्स। इन दोनों ही कोर्स की कट ऑफ सौ फीसदी है। बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सिमरित कौर ने कहा कि पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस रहा है। दाखिले के लिए करीब 150 आवेदन आए हैं। अभी जब तक इन्हें मंजूर नहीं कर लिया जाता और छात्र फीस जमा नहीं करा देते तब तक दाखिले की स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। 

आर्यभट्ट कॉलेज
कॉलेज में पहले दिन विभिन्न कोर्सेज के लिए 253 आवेदन आए, जिसमें से 125 मंजूर कर लिए गए। सबसे अधिक बीकॉम व राजनीति विज्ञान केलिए आवेदन हैं। कॉलेज में राजनीति विज्ञान की 60 सीटें हैं जिस पर 83 आवेदन आ गए और 25 दाखिले मंजूर कर लिए गए। इसी तरह बीकॉम की 60 सीटों केलिए 60 आवेदन आए जिसमें से 50 दाखिले मंजूर कर लिए गए हैं। कॉलेज केदाखिला संयोजक राजेश द्विदी कहते हैं कि उम्मीद है कि दूसरी या तीसरी कट ऑफ में छात्र कॉलेज से शिफ्ट हों। 

राजधानी कॉलेज
कॉलेज मे पहले दिन 29 दाखिले हुए हैं। सबसे अधिक बीएससी इलेक्ट्रानिक्स में चार व राजनीति विज्ञान में तीन दाखिले हुए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी कहते हैं कि अब तक देखने में आता रहा है कि पहले कट ऑफ में आउट ऑफ कैंपस कॉलेज में दाखिले नहीं होते थे, लेकिन इस बार दाखिले हुए हैं। 


कैंपस में छात्र संगठनों के हेल्प डेस्क पर दाखिले की जानकारी
डीयू की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऐसे में इसकी जानकारी देने के लिए नॉर्थ कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों ने हेल्प डेस्क लगाए। पहले दिन ही इन डेस्क पर छात्रों की भीड़ रही। जबकि प्रशासन की ओर से लगातार हिदायत दी गई है कि छात्रों को कैंपस आने की आवश्यकता नहीं है। यदि उन्हें कोई दिक्कत होती है तो वह ऑनलाइन ही अपनी शिकायत और प्रश्न का समाधान पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed