फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Amazon Store Rohini Scrap Godown Kirti Nagar Fire News: Delhi two fire accidents on friday morning at mazon store rohini scrap godown kirti nagar two died two sustain burn injuries

दिल्लीः कबाड़ की दुकान और अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, तीन की मौत, दो झुलसे

Fri, 15 Jan 2021 02:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi Amazon Store Rohini Scrap Godown Kirti Nagar Fire News: Delhi two fire accidents on friday morning at mazon store rohini scrap godown kirti nagar two died two sustain burn injuries
कीर्ति नगर के कबाड़ की दुकान में आग लगने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेें शुक्रवार की सुबह अपने साथ आग वाली तबाही लेकर आई। आज तड़के ही रोहिणी सेक्टर-6 स्थित अमेजन स्टोर में भीषण आग लगने से एक महिला और एक दमकलकर्मी झुलस गए। वहीं पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कीर्ति नगर में जिंदा जले तीन लोगों में एक बच्चा भी शामिल
कीर्ति नगर में बीती रात करीब 11 बजे कमला नेहरू कैंप में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ की दुकान में लगी और धीरे-धीरे यह दुकान के ऊपर बनी झुग्गियों तक पहुंच गई। इनमें कबाड़ की दुकान में काम करने वाले मोनू का परिवार रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों ने कम समय में आग पर काबू पा लिया और ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे, पाए गए। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

कीर्ति नगर में बचाव और खोजी अभियान आगे बढ़ने पर पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला। माना जा रहा है कि यह शव कमला नेहरू कैंप में रहने वाले रोहित का है। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि जब आग लगी तो रोहित यहां आया लेकिन आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और वह नाले में गिर गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह ड्राइवर का काम करता था।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया। अभी तक आग लगने की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में लापरवाही बरतने का केस आईसीपी की धारा 285/304 के तहत दर्ज किया गया है।

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed