फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : To avenge the quarrel, the young man was stabbed to death

Delhi : झगड़े का बदला लेने के लिए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 28 Aug 2023 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 03:52 AM IST
सार

मृतक देर रात आजादपुर मंडी से घर लौट रहा था। आईटीआई जहांगीरपुरी के पास खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Delhi : To avenge the quarrel, the young man was stabbed to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जहांगीरपुरी में शनिवार देर रात झगड़ा का बदला लेने के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक देर रात आजादपुर मंडी से घर लौट रहा था। आईटीआई जहांगीरपुरी के पास खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी दो तीन दिन पहले मृतक के दोस्त से मारपीट हुई थी। इसमें मृतक भी शामिल था। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त रवि (25) के रूप में हुई है। वह मुकुंदपुर इलाके में रहता था। परिवार में पिता विजय, मां शांति, पत्नी सोनिया, डेढ़ साल का बेटा और एक बेटी के अलावा भाई नीरज और बहन है। 
विज्ञापन


वह आजादपुर में बेलदारी का काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात तीन बजे पुलिस को जहांगीरपुरी आईटीआई के पास एक युवक के जख्मी हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान हैं, साथ ही सिर को पत्थर से कुचला गया है। पुलिस युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दो तीन दिन पहले रवि और उसके दोस्तों का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरे को खंगाला। साथ ही तकनीकी जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed