{"_id":"645ea3d541659977b4068796","slug":"delhi-tihar-and-police-face-to-face-in-the-leaked-footage-of-tillu-murder-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : टिल्लू हत्या की फुटेज लीक मामले में तिहाड़ व पुलिस आमने-सामने, हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : टिल्लू हत्या की फुटेज लीक मामले में तिहाड़ व पुलिस आमने-सामने, हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद प्रशासन सख्त
Sat, 13 May 2023 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 05:03 AM IST
सार
हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद तिहाड़ प्रशासन सख्त हो गया है। आरोप है कि फुटेज पुलिस को देने के बाद लीक हुई है।
विज्ञापन
Tillu Tajpuriya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले में तिहाड़ प्रशासन व पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद तिहाड़ प्रशासन सख्त हो गया है। आरोप है कि फुटेज पुलिस को देने के बाद लीक हुई है।
विज्ञापन
तिहाड़ प्रशासन से फुटेज लीक नहीं हुई है। तिहाड़ प्रशासन के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर फुटेज को लीक करने वाले पुलिस अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पुलिस आयुक्त कार्यालय इस मामले में विचार कर रहा है।
विज्ञापन
तिहाड़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने फुटेज सबसे पहले पश्चिमी जिले की हरी नगर थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद फुटेज स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पास गई। इस बीच फुटेज लीक हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में तिहाड़ प्रशासन अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिल्लू की हत्या में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अताउल रहमान व विनोद उर्फ चव्वनी की भूमिका भी सामने आई है। टिल्लू की हत्या के लिए अताउल प्रमुख साजिशकर्ता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अताउल की टिल्लू से कोई रंजिश नहीं थी। गोगी गिरोह ने उसे मोटी रकम देने का लालच दिया था। इस पर अताउल हत्या की साजिश में शामिल हो गया।
अताउल उस समय चर्चा में आया था जब उसने तिहाड़ में ही बंद गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी थी। अताउल को पता था कि तिहाड़ में हत्या कैसे की जाती है। गैंगस्टर रोहित चौधरी ने प्रिंस की हत्या के लिए अताउल को एक करोड़ रुपये देने की बात की थी। स्पेशल सेल ने अताउल व विनोद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।