फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Three people including Inspector of Transport Department arrested for taking bribe

Delhi : परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर समेत तीन लोग घूंस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मांग रहे थे 1000

Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
सार

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव दौलताबाद निवासी इंस्पेक्टर वेदपाल, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी उमेश और नांगलोई निवासी सिविल डिफेंस वालंटियर आदित्य कुमार के रूप में हुई है। आरोपी एक टैक्सी चालक से गाड़ी छोड़ने के बदले एक हजार रुपये मांग रहे थे।

विज्ञापन
Delhi: Three people including Inspector of Transport Department arrested for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोर्ट के आदेश के बाद भी जब्त की गई टैक्सी छोड़ने के बदले घूंस मांग रहे परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को बुधवार भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव दौलताबाद निवासी इंस्पेक्टर वेदपाल, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी उमेश और नांगलोई निवासी सिविल डिफेंस वालंटियर आदित्य कुमार के रूप में हुई है। आरोपी एक टैक्सी चालक से गाड़ी छोड़ने के बदले एक हजार रुपये मांग रहे थे। चालक की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त व एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को एक टैक्सी चालक ने परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा घूंस मांगने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उसकी स्विफ्ट डिजायर टैक्सी का चालान कर दिया। चालान के बाद उसकी टैक्सी को भी जब्त कर लिया गया। पीड़ित ने कोर्ट में चार हजार रुपये का जुर्माना भुगतने के बाद गाड़ी छुड़वाने के आदेश प्राप्त कर लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद वह द्वारका सेक्टर-22 स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के दफ्तर पहुंचा। वहां पहले उससे तीन हजार रुपये की मांग की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया। गवाह के साथ पीड़ित को द्वारका भेजा गया। वहां पहुंचकर चालक ने इंस्पेक्टर वेदपाल से गाड़ी छोड़ने के लिए कहा तो उसने एक हजार रुपये घूंस बराबर वाले कमरे में जाकर देने के लिए कहा। पीड़ित वहां पहुंचा और उसने सिपाही उमेश व आदित्य को एक हजार रुपये घूंस दी। रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने वेदपाल, उमेश और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed