फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: The woman's body was found in the room a fortnight ago came a month ago to stay on rent

दिल्ली: एक पखवाड़ा पहले कमरे में मिला था महिला का शव, एक माह पहले आई थी किराए पर रहने

Tue, 01 Feb 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 07:06 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 18 जनवरी को पुलिस को बरवाला गांव से शिकायत मिली कि एक महिला की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक सुभाष मिला, जिसने बताया कि महिला का नाम अनिता (35) था। वह 22 दिसंबर से यहां अकेली किराए पर रह रही थी।

विज्ञापन
Delhi: The woman's body was found in the room a fortnight ago came a month ago to stay on rent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शाहबाद डेयरी इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एक पखवाड़ा पहले महिला का शव कमरे से मिला था। महिला कमरे में अकेली रह रही थी और एक माह पहले ही कमरे को किराए पर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने से मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 18 जनवरी को पुलिस को बरवाला गांव से शिकायत मिली कि एक महिला की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक सुभाष मिला, जिसने बताया कि महिला का नाम अनिता (35) था। वह 22 दिसंबर से यहां अकेली किराए पर रह रही थी। पुलिस जांच के दौरान कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी जीभ दांतों के बीच दबी हुई थी और नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

30 जनवरी को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

इसके बाद 21 जनवरी को पुलिस को दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने महिला की पहचान अपनी बहन अनिता के रूप में की। उसके बाद पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। 30 जनवरी को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को आशंका है कि महिला की किसी परिचित ने हत्या की है। हालांकि मकान मालिक ने बताया कि उसने किसी को महिला के घर आते-जाते नहीं देखा था। पुलिस घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed